whatsappvideo2025 03 17at12 1742195996211 1742196009

पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि का असर बाड़मेर जिले में देखने को मिल रहा है। रात के समय ठंडी हवा चलने से गर्मी का असर कम हुआ। इसके साथ ही रात का तापमान भी 2 डिग्री गिरकर 19.2 डिग्री पहुंच गया। सोमवार को बादल छंटने के साथ तेज धूप खिली है। 12 बजे के लोगों के गर्मी ने पसीनें छूट रहे है। मौसम विभाग आगामी 19 मार्च के बाद धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई है। दरअसल जिले में एक बार फिर मौसम बदल गया है। प्रदेश भर के कई इलाकों में हुई बारिश के बाद अब तापमान में गिरावट आई है। रविवार को बाड़मेर का अधिकतम पारा 34.2 और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गत दिनों दनि का पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया था। ऐसे में महज चार दिनों में ही पारे में 7 डिग्री तक गिरावट आई है। वहीं बीते दिन तक आसमान में बादल छाए रहे। सोमवार को बादल छंटने के साथ सुबह तेज धूप खिली। हालांकि सुबह के समय गुलाबी ठंड का असर रहा। दिन में तेज धूप से लोगों के पसीनें निकल रहे थे। घरों और ऑफिसों में कूलर और एससी शुरू हो गए है। इन दिनों लोग पेय पदार्थों का सेवन भी ज्यादा कर रहे है। मौसम विभाग आगामी दिनों तापमान बढ़ने के साथ गर्मी तेज होने की संभावना जताई है। 19 मार्च से धूलभरी आंधियों का दौर शुरू होगा। 7 दिनों में अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 दिन में 6 डिग्री गिरा बाड़मेर में मौसम में बदलाव के साथ-साथ तापमान में उतार-चढ़ाव हुआ। 11 मार्च को बाड़मेर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया था। जो 7 डिग्री गिरकर 34.2 पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 14 मार्च को 25.2 डिग्री दर्ज किया गया था। जो 6 डिग्री घटकर सोमवार को 19.2 डिग्री पहुंच गया। बाड़मेर में बीते 7 दिनों का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

By

Leave a Reply