18 03 2025 1742222516 h0crF5

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 18 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स- 1. नोएडा में उद्यमिता पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन: 20 मार्च से नोएडा में उद्यमिता पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 2. अंबेडकरनगर में राज्य स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन: 16 मार्च से अंबेडकरनगर जनपद में राज्य स्तरीय ओपन महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय 3. चंद्रयान-5 मिशन को केंद्र की मंजूरी मिली: 16 मार्च को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने भारत सरकार द्वारा चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दे दिए जाने की घोषणा की। 4. नई दिल्ली में आसियान रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन होगा: 19 से 20 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली में काउंटर टेररिज्म पर आसियान रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन के साथ-साथ विशेषज्ञ कार्य समूह (EWG) की 14वीं बैठक का आयोजन किया जाएगा। 5. नई दिल्ली में प्रतिस्पर्धा कानून के अर्थशास्त्र पर 10वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन: 16 मार्च को नई दिल्ली में प्रतिस्पर्धा कानून के अर्थशास्त्र पर 10वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। 6. मशहूर उड़िया साहित्यकार रमाकांत रथ का निधन हुआ: 16 मार्च को मशहूर उड़िया साहित्यकार रमाकांत रथ का निधन हो गया। अंतर्राष्ट्रीय 7. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का भारत दौरा: 16 मार्च को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन अपनी 5 दिवसीय (16-20 मार्च, 2025 तक) भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुचे। 8. भारत – न्यूजीलैंड ने FTA वार्ता शुरू करने की घोषणा की: 16 मार्च, 2025 को भारत-न्यूजीलैंड ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) हेतु वार्ता शुरू करने की घोषणा की। 18 मार्च का इतिहास: ये खबर भी पढ़ें… यूपी करेंट अफेयर्स – 17 मार्च: सुनीता विलियम्स को लेने पहुंचा ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट, पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 17 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…

By

Leave a Reply