जैसलमेर में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होते ही अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई। जिससे दिन में गर्मी का असर रहा और रात में गर्मी से राहत मिली। दिनभर तेज धूप के कारण लोग भी अब गर्मी से बचने का जतन करते नजर आए। सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहने और धूप निकलने से गर्मी का असर बना रहा। शहर में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप निकली। इसके कारण सुबह 10 बजे से ही गर्मी का असर शुरू हो गया। दोपहर में धूप में तेजी आई और तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया। शाम को दिन ढलने के साथ ही तापमान में गिरावट आई। रात को गर्मी से हल्की राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीं होने से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही आगामी दिनों में गर्मी का असर भी तेज होगा। हवा का रुख बदलने से अब दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू होगी। दिन में गर्मी के असर से शुरू हुए कूलर-पंखे अब गर्मी का असर शुरू होने से लोगों ने कूलर पंखे का उपयोग करना शुरू कर दिया है। मार्च के चौथे सप्ताह में तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहने के आसार है। सोमवार को दिन के पारे में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं रात के पारे में 3 डिग्री की गिरावट हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का पारा 15 डिग्री पर होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन और रात के तापमान में 19 डिग्री का अंतर रहा। अब आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। अब बढ़ेगा तापमान जैसलमेर जिले में अब आगामी दिनों में गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के लिए मौसम साफ रहने की संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि अब आगामी दिनों के दौरान कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीं होने से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही आगामी दिनों में गर्मी का असर भी तेज होगा। हवा का रुख बदलने से अब दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू होगी।