जयपुर के सूर्य नगर स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल ने फागोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया। महिला मंडल की अध्यक्ष सुधा जैन और मंत्री अल्का लोंग्या ने बताया कि कार्यक्रम में फाग की रानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दीपिका जैन कोटखावदा को फाग की रानी का खिताब मिला। मनोरंजक खेलों में स्वाति जैन पहले और दीक्षा जैन दूसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने हाउजी का खेल भी खेला। समारोह में होली के पारंपरिक गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया। इनमें ‘होलिया में उड़े रे गुलाल’, ‘रंग मत डालो रे सांवरिया’, ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ और ‘नैना नीचा करले श्याम’ जैसे गीत शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट सहभोज का आनंद लिया।