2 aug 2024 1722599775 aF4Dpu

नमस्‍कार, आज टॉप जॉब्‍स में जानेंगे रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 7,934 पदों पर निकली भर्ती और इंडियन एयरफोर्स में निकली ग्रुप C के 182 पदों पर भर्ती के बारे में। करेंट अफेयर्स में तुर्किये सरकार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बैन लगाने और केंद्र सरकार के मालदीव को 2 अतिरिक्त बंदरगाह देने की घोषणा के बारे में जानेंगे। टॉप स्‍टोरी में बात सुप्रीम कोर्ट के NEET पेपर लीक मामले पर आखिरी फैसले की।

करेंट अफेयर्स
1. तुर्किये सरकार ने इंस्टाग्राम पर बैन लगाया :

2 अगस्त को तुर्किये ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बैन लगा दिया। देश के सूचना प्रौद्योगिकी नियमाक ने बैन की जानकारी दी, लेकिन इसका कोई कारण या अवधि नहीं बताई है।

इससे पहले 2007-10 तक तुर्किये में वीडिया शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब को भी बैन किया गया था।
इससे पहले 2007-10 तक तुर्किये में वीडिया शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब को भी बैन किया गया था।

तुर्किये ने संचार अधिकारी फहरेटिन अल्तुन की टिप्पणी के बाद इंस्टाग्राम बैन किया है। अल्तुन ने इंस्टाग्राम पर हमास प्रमुख अस्माइल हानिया की हत्या पर शोक संदेशों को ब्लॉक करने की बात कही थी। इंस्टाग्राम की शुरुआत केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रेगर ने 2010 में की थी। 2012 में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम को 1 अरब डॉलर में खरीद लिया था। 2024 में इंस्टाग्राम की मार्केट वैल्यू लगभग 500 अरब डॉलर है।

2. भारत ने मालदीव को दो बंदरगाह दिए :
1 अगस्त को केंद्र सरकार ने मालदीव को दो अतिरिक्त बंदरगाह देने की घोषणा की है। अब मालदीव गुड्स एक्सपोर्ट के लिए कांडला सागर (INIXY1) और विशाखापट्टनम सागर बंदरगाह (INYTZ1) का इस्तेमाल कर सकेगा।

कांडला और विशाखापट्टनम सीमा शुल्क समुद्री बंदरगाहों को इम्पोर्टेंट गुड्स के एक्सपोर्ट के लिए उपयोग में लिया जाएगा।
कांडला और विशाखापट्टनम सीमा शुल्क समुद्री बंदरगाहों को इम्पोर्टेंट गुड्स के एक्सपोर्ट के लिए उपयोग में लिया जाएगा।

कांडला बंदरगाह भारत के गुजरात के कच्छ जिले में स्थित है। यह देश का सबसे बड़ा बंदरगाह है, जिसकी जिम्मेदारी कांडला पोर्ट ट्रस्ट के पास है। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के लिए यह बंदरगाह पूरी दुनिया से जुड़ा हुआ है। यह विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश का इकलौता प्रमुख बंदरगाह है। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा और पूर्वी तट पर सबसे बड़ा बंदरगाह है।

टॉप जॉब्स
1. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड, मुंबई में जूनियर इंजीनियर के 7,934 पदों पर भर्ती​

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड, मुंबई ने जूनियर इंजीनियर के 7,934 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

81722577074 1722598782

​​​कैंडिडेट्स के पास संबंधित फील्ड यानी सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्यूनिकेशन आदि में इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा :

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : 36 वर्ष
  • आयु की गिनती 1 जनवरी 2025 के आधार पर होगी।

2. इंडियन एयरफोर्स में 182 पदों पर निकली भर्ती
इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने ग्रुप C के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भारतीय वायुसेना की यह भर्ती सिविलियन पोस्ट के लिए निकाली गई है। इसके अंतर्गत लोअर डिविजन क्लर्क (LDC), हिन्दी टाइपिस्ट और ड्राइवर के पद भरे जाएंगे।

31722596067 1722599001

इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स:

  • एलडीसी : 157 पद
  • हिन्दी टाइपिस्ट : 18 पद
  • ड्राइवर : 07 पद
  • कुल पदों की संख्या : 182

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • पद के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।

टॉप स्टोरी
1. सुप्रीम कोर्ट ने NEET पेपर लीक मामले पर आखिरी फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (2 अगस्त) को कहा है कि NEET-UG परीक्षा में सिस्टमैटिक ब्रीच नहीं हुआ है, यानी इस परीक्षा में सिलसिलेवार गड़बड़ियां नहीं मिली हैं। पेपर केवल दो सेंटर पटना और हजारीबाग में लीक हुआ।

कोर्ट ने NTA की मॉनिटरिंग के लिए बनाई गई एक्सपर्ट कमेटी से कहा है कि वह NEET के लिए SOP तैयार करे। साथ ही साइबर सिक्योरिटी में खामियों की पहचान भी करे। कमेटी से 30 सितंबर तक जवाब मांगा गया है।

2. NTA ने UGC NET जून परीक्षा के रीएग्‍जाम का सब्‍जेक्‍ट वाइज शेड्यूल जारी किया
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने UGC NET जून परीक्षा के रीएग्‍जाम का सब्‍जेक्‍ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है। एग्‍जाम 21 अगस्‍त से 4 सितंबर तक होंगे। कैंडिडेट्स ugcnet.nta.ac.in पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Leave a Reply