1002985990 1744518544 qTyTTu

टोंक में जिला मुख्यालय समेत जिलेभर में एक दिन बाद ही रविवार को फिर से मौसम बदल गया है। सुबह के समय हवा चलने और तेज धूप का असर कम रहने से लोगों को अन्य दिनों के मुकाबले आज गर्मी का एहसास कम हुआ।
ये ही हाल रात के समय का है। शनिवार रात को भी पहले के मुकाबले गर्मी कम महसूस हुई। इसके चलते न्यूनतम तापमान भी 24 घंटे में ही 2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार हल्की आंधी चलने और बारिश होने की संभावना बनी हुई है। शनिवार रात के समय उनियारा तहसील क्षेत्र के अंधड़ भी चला। बूंदाबांदी भी हुई। इससे रात के तापमान में गिरावट बन गई। हालांकि अभी मौसम साफ सा है। कुछ जगह ही हल्के बादल नजर आ रहे है, बाकी जिले में मौसम साफ है। इसके चलते रविवार को अधिकतम तापमान शनिवार के मुकाबले 3 डिग्री सेल्सियस कम रहने के आसार है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 24 घंटे में 3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 घंटे में ही दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके चलते रात के समय लोगों ने पहले के मुकाबले कम गर्मी का एहसास हुआ। ज्ञात रहे कि जिले में इन दिनों आए दिन ही मौसम बदल रहा है। कभी गर्मी का मौसम बन रहा है तो कभी हवा चलने से गर्मी से थोड़ा राहत मिल रही है। दस दिन पहले गर्मी ने तेवर दिखाए थे। इसके चलते लोगों को ख़ासकर दुपहिया वाहन चालकों को घरों से निकलते समय से गर्मी का एहसास ज्यादा हो रहा था। इसी बीच तीन दिन पहले मौसम बदला और सुबह हवा चलने से अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान गिर गया। फिर शनिवार को तापमान बढ़ गया। लेकिन 24 घंटे में ही फिर हवा चलने से तापमान गिर गया।

By

Leave a Reply