1000114309 1744775935 2qajBc

सीकर में लगातार चल रहे ड्राई मौसम के बीच आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री से ज्यादा हो चुका है। सुबह से मौसम साफ है। सीकर में आज व कल (16-17 अप्रैल) को हीटवेव चलने का अलर्ट है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के करीब रह सकता है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 19.7 और अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को पूरे दिन धूप में तेजी रही थी। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार अगले 4 से 5 दिन मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 16 से 17 अप्रैल तक प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री से ज्यादा भी हो सकता है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में 16 से 18 अप्रैल के बीच कई जगह अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री रहने के साथ ही हीटवेव चलने की संभावना है। सीकर में 16 और 17 अप्रैल को हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

By

Leave a Reply