सवाई माधोपुर में मौसम साफ रहने के चलते तेज गर्मी पड़ रही है। यहां चिलचिलाती धूप से लोगों के हाल बेहाल है। तेज धूप और लू के कारण यहां सड़कें सूनी रहने लगी है। वहीं लोग चिलचिलाती धूप में पसीनों से तरबदर नजर आ रहे हैं। यहां लोग आवश्यक काम होने पर ही घर से निकल रहे हैं। जिससे यहां सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम ही दिख रही है। सवाई माधोपुर पिछले तीन दिन से पारा 43 डिग्री पर बना हुआ है। सवाई माधोपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार सुबह से ही धूप में तेजी होने के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार आज सवाई में आज भी मौसम साफ रहने के साथ पूरे दिन तेज धूप बनी रहने की संभावना है। यहां आज अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कल लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग 21 मई के लिए हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। जिसके बाद यहां तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। जिससे लोगों तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।