बीकानेर | देवस्थान विभाग ने राजस्थान सरकार के पर्यावरण संरक्षण के निमित्त चलाए जा रहे हरियालो राजस्थान महोत्सव एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मं​दिरों और ट्रस्टों को भी पौधरोपण करने के लिए कहा है। ​देवस्थान ​विभाग बीकानेर के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि विभाग ने अपने स्तर पर करीब 14 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सरकारी मंदिरों के अलावा मंदिरों और करीब 300 ट्रस्टों को कहा गया है। सरकारी मंदिरों में देवस्थान विभाग के कर्मचारी पौधे लगाएंगे। इसके अलावा निजी मंदिरों और ट्रस्टों में पुजारी और ट्रस्ट पदाधिकारी पौधरोपण करेंगे। अराजकीय मंदिरों के प्रबंध के लिए गठित स्थानीय प्रबंधन समिति द्वारा पौधरोपण करवाने के लिए संभाग के सभी उपखंड अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। हरियाली तीज पर राज्य में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

By

Leave a Reply