b5806014 c81c 41fa 9a4e 9d088e7ca1c2 1749091788863 tBHoC3

प्रतापगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर सुहागपुर थाने के सामने देर रात एक हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए व्यक्ति की पहचान नरसिंह मीणा के रूप में हुई है। नरसिंह मीणा सुहागपुरा जीएसएस में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। वो रात को ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद नरसिंह मीणा सड़क पर गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वर्तमान में उसका उपचार जारी है। सुहागपुरा थाना अधिकारी छबिलाल ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Leave a Reply