2 1749198179 nhBibe

राजसमंद के चारभुजा थाना इलाके में गुरुवार को केलवा-गोमती फोरलेन पर स्थित मानसिंह जी का गुड़ा में सड़क किनारे मिले महिला के शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई।
पुलिस महिला की पहचान के लिए जिले के सभी थाना इलाकों में मृतका की फोटो भेजकर प्रयास कर रही है। जिससे मृतका की शिनाख्त हो और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी की जा सके। मानसिंह जी का गुड़ा में गुरुवार को महिला का शव मिलने के बाद आस पास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। वही सूचना मिलने पर चारभुजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की पहचान के लिए के जिले के सभी पुलिस थाने में शव का फोटो व जानकारी भेजी है। सोशल मीडिया पर भी फोटो व जानकारी को शेयर किया गया है। महिला के शव को आरके होस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। लाश के पास हरे रंग की गुदड़ी व पीले रंग का फूलदार कम्बल एवं लाल रंग की चुन्नी भी मिली है।
मृतका ने राजस्थानी वेशभूषा कुर्ती व लहंगा चुन्नी पहने हुए है। रंग सांवला, महिला की उम्र करीब 25 साल है। काले लम्बे बाल व जुड़ा बनाया हुआ है। दोनों हाथों की कलाई में लाल पुराना मोली के लच्छे बंधे हुए। गले में काले धागे में मांदलिए पहने हुए, नाक में सोने जैसा लोंग। इसके अलावा मृतका के दायें हाथ पर अंग्रेजी में अंगूठे के पास केपी व कलाई पर बाहर की तरफ अंग्रेजी में किशन गुदा हुआ है व अन्दर की तरफ हिन्दी में चुनी काले अक्षरों में गुदा हुआ है। भुजा पर दिल का निशान बनाया हुआ है।

Leave a Reply

You missed