1001985772 1749211269 hIDB1y

पाली जिला कांग्रेस की महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष रेखा परिहार के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में बूसी के सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमेशचंद्र को सीएमएचओ डॉक्टर विकास मारवाल ने एक आदेश जारी कर शुक्रवार को एपीओ कर दिया। दरअसल कांग्रेस की पूर्व महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष रेखा परिहार को बीपी की तकलीफ हुई तो वह अपने भाई और अन्य रिश्तेदार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बूसी में गुरुवार रात को पहुंचीं थीं। यहां कार्यरत डॉ. रमेश चन्द्र, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और नर्सिंगकर्मी ने अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की गई। इलाज करने से मना कर दिया। विवाद का वीडियो भी सामने आया डॉक्टर और कांग्रेस नेता के बीच विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है। विवाद इतना गहराया कि पुलिस को भी बुलाना पड़ा। रात को रानी थाना (पाली) पुलिस ने उनकी गाड़ी दिलवाई गई तब जाकर वे इलाज के लिए पाली पहुंचे। पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कांग्रेस रेखा परिहार का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीज दर्द, कांग्रेस नेता चुन्नीलाल चाड़वास, पीसीसी सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई, महबूब टी, शहर ब्लॉक अध्यक्ष जीवराज बोराना, प्रकाश सांखला, आमीन अली रंगरेज आदि पहुंचे और मामले में शुक्रवार को जिला कलेक्टर एलएन मंत्री को ज्ञापन सौंपा ओर दोषी डॉक्टर ओर नर्सिंगकर्मी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ज्ञापन दिया। इस मौके बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed