whatsapp image 2025 06 06 at 132637 fotor 20250606 1749217939 ZfPW1C

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल की 38वीं वाहिनी ने शुक्रवार को 10किमी पदयात्रा का आयोजन किया गया। BSF DIG नार्थ सेक्टर, योगेन्द्र सिंह राठौर के निर्देशन में और कार्यवाहक कमांडेंट इंद्रेश कुमार यादव के नेतृत्व में 100 से भी ज्यादा अधिकारियों व जवानों ने पदयात्रा में हिस्सा लिया। 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा का आयोजन 38वीं वाहिनी BSF मुख्यालय से गड़ीसर झील से होते हुए हनुमान चौराहा जैसलमेर तक किया गया, जिसमें वाहिनी के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी सहित 100 जवानों ने भाग लिया। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत निकाली पदयात्रा इस मौके पर कार्यवाहक कमांडेंट इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एक ऐसा अभियान है, जिसे भारत सरकार ने साल 2015 में शुरू किया था। इस पदयात्रा का उद्देश्य देशवासियों के बीच आपसी समरसता, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय अखंडता के प्रति जागरूकता फैलाना था। इसका उद्देश्य जैसलमेर के लोगों में यह संदेश देना था कि एक भारत श्रेष्ठ भारत एक शक्तिशाली और एकजुट राष्ट्र की संकल्पना है। यह भावना प्रत्येक नागरिक के दिल में जीवित रहनी चाहिए, यही हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है। ‘विविधता में एकता’ का दिया सन्देश इस पदयात्रा का सन्देश लोगों में विविधता में एकता का देना था। कार्यवाहक कमांडेंट इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि भारत के विभिन्न राज्यों में रहने वाले लोग, उनके द्वारा बोले जाने वाली अलग-अलग भाषाएं, अलग तरह का रहन-सहन, अलग तरह का खानपान और अलग तरह के संस्कारों वाले लोगों के बीच आपस में तालमेल बढ़ाना है। इसके साथ ही सद्भावना बढ़ाना, उनको एकजुट करना और उनके बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों में बढ़ावा देकर देश को शक्तिशाली भारत के तौर पर उत्थान करना है। इस प्रकार की पहल न केवल सुरक्षा बलों और आम नागरिकों के बीच संवाद को प्रगाढ़ करती है, बल्कि एक मजबूत और एकजुट राष्ट्र की दिशा में भी सार्थक कदम है।

Leave a Reply