1000077092 1749290002 wsWXce

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा संकल्प से सिद्धि अभियान चलाएगी। इसे लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को भाजपा जयपुर देहात जिला दक्षिण की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर सहित अन्य नेता मौजूद रहें। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने बताया- संकल्प से सिद्धि अभियान 9 जून से 21 जून तक चलेगा। लोक कल्याण और गरीब कल्याण के मुद्दों पर बीते 11 साल में जो काम हुए हैं। यह अभियान उन सभी कामों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए है। आज जयपुर देहात जिला दक्षिण की कार्य समिति की बैठक है। यहां पूरी टीम और कार्यकर्ता आए हुए हैं। आज यहां कार्य का विभाजन होगा। यह सभी काम जो 11 साल में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए हैं। उन्हें धरातल तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। भाजपा केवल चुनाव तक सीमित नहीं, सेवा से सरोकार के काम करती जयपुर देहात जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर ने बताया- भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव तक सीमित नहीं है। हमारे कार्यकर्ता सेवा से सरोकार तक ले जाने का काम करते हैं। पिछले 11 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किए हैं। योजनाएं चलाई हैं। उनको धरातल पर लाने के लिए संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम चल रहा है। इसके लिए जयपुर देहात दक्षिण के सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता यहां एकत्रित हुए हैं। किस तरह लोगों को योजनाओं से जोड़ सकते हैं इस पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

Leave a Reply

You missed