1 1749794763 pUA7Go

राजसमंद में पिछले 4 दिनों से भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार सुबह आसमान से आसमान में बादल छाए। बादलों की लुकाछुपी के कारण तेज धूप का असर सुबह के समय कम हुआ, गर्मी से थोड़ी राहत मिली। आज सुबह 11 बजे का तापमान 38 डिग्री पर पहुंचा, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि हवा की गति 13 किलोमीटर प्रतिघंटा है। पिछले 4 दिनों की भीषण गर्मी के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा। बाजारों में सुबह 10 बजे के बाद आवाजाही कम होना शुरू हो गईं। दोपहर तक बाजारों में सन्नाटा छा गया। वही वाहनों की आवाजाही भी कम हो गई। सड़कों पर कही कही पर ही दुपहिया वाहन देखे गए।
राहगीरों ने भीषण गर्मी से बचाव के लिए पेड़ व टेंट की छांव का सहारा लिया। अधिकांश लोगों ने गर्मी से बचाव के लिए दुपट्टा, कैप व चश्मे का प्रयोग किया। पिछले 4 दिनों की गर्मी के बाद कूलर, पंखे व एसी की दुकानों पर एक बार फिर से खरीददारों की भीड़ देखी गई। शहर में कई स्थानों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था भी की गई, जहां लोगों ने गर्मी से बचाव के लिए अपनी प्यास बुझाई। प्रचंड गर्मी से बचाव के लिए लोगों ने ठंडे पेय पदार्थों का प्रयोग भी किया।

Leave a Reply

You missed