पाली जिले के रोहट क्षेत्र के छोटे से गांव सोनाई लाखा में रहने वाले मुकेश पटेल का नीट-2025 में सिलेक्शन हुआ। उन्होंने 21,148वीं रैंक हासिल की है। ओबीसी कैटेगरी में 9546 रैंक मिली। उनके पिता मेहराराम पटेल की करीब 20 साल पहले एक्सीडेंट में मौत हो गई। मुकेश 5 बहनों का इकलौता भाई है। मां ने खेती कर पढ़ाया मुकेश ने बताया कि पिता के देहांत के बाद मां हसबूदेवी ने खेती बाड़ी करके उन्हें पढ़ाया तब जाकर वे उन्हें अब कामयाबी मिली। मुकेश ने बताया कि परिवार में उनके काका रघुनाथ पटेल भी डॉक्टर हैं। जो वर्तमान में पाली के मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं। उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन में उसने भी डॉक्टर बनने का सपना देखा। न्यूरो फिजिशियन बनने का है सपना मुकेश ने बताया कि उसका चचेरा भाई अशोक पुत्र मांगीलाल पटेल निवासी सोनाई लाखा (रोहट) का भी वर्ष 2024 में MBBS में चयन हुआ। वह मुम्बई के ग्रांट मेडिकल कॉलेज में MBBS फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा है।
मुकेश ने बताया कि उसने 8वीं तक की पढ़ाई सोनाई लाखा गांव में की। उसके बाद 9-10वीं 910 भाद्राजून सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ाई की। 11-12 जोधपुर आकाश कोचिंग से की। रोजाना 7-8 घंटे पढ़ाई करना उसके रूटीन में शामिल रहा। आगे चलकर उसका सपना न्यूरो फिजिशियन बनने का है। 5 बहनों का है इकलौता भाई मुकेश पटेल ने बताया कि उसके पिता की करीब 20 साल पहले एक्सीडेंट में मौत हो गई। मां सहबूदेवी ने खेती बाड़ी कर उन्हें पढ़ाया। उन्होंने बताया कि उनकी पांच बहनें है। जिनमें से रेखा, ममता, मनीषा, धापू बड़ी बहन है और वर्षा छोटी बहन है। सभी की शादी हो चुकी है।

Leave a Reply