सीकर में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर रहा है। जयपुर मौसम केंद्र ने आज सीकर के लिए आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। तापमान में होगी गिरावट
कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को यहां न्यूनतम 29 और अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आंधी-बारिश के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। आगामी दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार सीकर में 18 जून तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। 20 जून के बाद बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है। अगले 3-4 दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। शनिवार शाम को भी कई इलाकों में बादल छाए रहे और हल्की आंधी चली थी। मौसम में आ रहे इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

You missed