धौलपुर में पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस थाना सदर धौलपुर और डीएसटी टीम ने संयुक्त अभियान में एक डंपर को जब्त किया है। टीम ने मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के तिलौंधा निवासी सौरभ (21) को गिरफ्तार किया है। डीएसटी टीम प्रभारी प्रेम सिंह के साथ सदर थाना पुलिस ने आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर मध्य प्रदेश की ओर से आते बजरी से भरे डंपर को जब्त किया है। डंपर में मौजूद आरोपी चंबल नदी से बजरी का खनन कर आगरा (उत्तर प्रदेश) की ओर जा रहा था। भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। एसपी सुमित मेहरड़ा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। वृताधिकारी मुनेश कुमार और थानाधिकारी शैतान सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी चंबल घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र से अवैध रूप से बजरी का दोहन कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 303(2), 281 बीएनएस 29/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और 41/42 राजस्थान वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।