whatsappvideo2025 06 18at81447am ezgifcom resize 1750221014 eOAMBF

शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। उसने घर में ही फांसी लगा ली। पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसे नीचे उतारकर न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित किया। महिला के भाई ने पति पर पैसे मांगने व परेशान करने के आरोप लगाया है। जिसपर पुलिस ने दहेज हत्या की धारा में मामला दर्ज किया है। महिला मनीषा लोधा (26) सुहाया गांव गुना मध्यप्रदेश की रहने वाली थी। 7 साल पहले उसकी शादी नरेश लोधा के साथ हुई थी। दोनों से डेढ़ साल का बच्चा है। वतर्मान में दोनों 7-8 महीने से कोटा के महावीर नगर द्वितीय इलाके में किराए से रह रहे थे। महावीर नगर थाना हेड कांस्टेबल राजेंद्र यादव ने बताया कि घटना मंगलवार की है। सुबह 11 बजे महिला के फांसी लगाने की सूचना मिली। जिसपर मौके पर गया। लोगों की मदद से गेट को तोड़ा। उसे नीचे उतारकर एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल लाए। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर महिला को मृत घोषित किया। महिला के पति ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया था। ससुराल व पीहर पक्ष के आने तक शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। दोनों पक्षों के लोगों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया। महिला के भाई ने पैसे मांगने व मारपीट करने की शिकायत दी है। जिस पर दहेज हत्या की धारा में मामला दर्ज किया है।जांच की जा रही है।

Leave a Reply

You missed