20122023 21703072557 1724867173 OkVEz3

मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार EVX का प्रोडक्शन मॉडल अगले साल 17 जनवरी से होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में करेगी। कंपनी इस साल के आखिर तक गुजरात प्लांट में इसका प्रोडक्शन शुरू करेगी। मारुति ने EVX का कॉन्सेप्ट वर्जन पहली बार 2023 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। कंपनी का दावा है कि कार फुल चार्ज पर 550 किलोमीटर तक चलेगी। इसकी कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। मारुति EVX इलक्ट्रिक SUV का मुकाबला टाटा कर्व EV, एमजी ZS EV और अपकमिंग हुंडई क्रेटा ईवी से रहेगा। इसके अलावा इसे टाटा नेक्सन EV और महिंद्रा XUV400 EV से प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार के तौर पर भी चुना जा सकेगा।

By

Leave a Reply

You missed