whatsapp image 2025 06 20 at 225049 1 fotor 202506 1750440581 05Y0lw

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जैसलमेर की 2 दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को जैसलमेर पहुंचे। वे निर्धारित समय से डेढ़ घंटे देरी से जैसलमेर आए। जैसलमेर के सिविल एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से रात 9 बजे वे सीधे गड़ीसर तालाब पहुंचे। गड़ीसर तालाब पर उन्होंने पूजा अर्चना की व मंत्रोच्चार के साथ मंगल आरती में हिस्सा लिया। इस दाैरान उनके साथ राजेंद्र गहलोत, मानवेन्द्र सिंह, विधायक छोटू सिंह भाटी, महंत प्रतापपुरी सहित कई बीजेपी नेता व स्थानीय लोग गड़ीसर तालाब पर मौजूद रहे। ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान का समापन कार्यक्रम गौरतलब है कि प्रदेशभर में 5 से 20 जून तक आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जैसलमेर में प्राचीन गडीसर झील का पूजन व गंगा आरती कर अभियान का विधिवत समापन किया। मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजा अर्चना की और गडीसर झील का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान झील के तट पर बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने सामूहिक गंगा आरती में शामिल होकर जल संरक्षण की प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर CM ने कहा- ‘राजस्थान को जल संपन्न राज्य बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु संचालित ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत आज जैसलमेर स्थित गड़ीसर सरोवर में पूजन एवं संध्या आरती की तथा प्रभु से इस अभियान की सफलता एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।’ इस अवसर पर सांसद राजेंद्र सिंह गहलोत, विधायक छोटू सिंह भाटी, महंत प्रतापपुरी, जिला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी, प्रभारी सचिव महेंद्र सोनी, संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, जोधपुर रेंज आई जी विकास कुमार, जिला कलेक्टर प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, पूर्व सांसद कर्नल मानवेंद्र सिंह, समाजसेवी दलपत हिंगड़ा, पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी, डॉ. जितेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आम जन मौजूद रहे। अहमदाबाद से आए जैसलमेर
दरअसल, शनिवार को खुहड़ी के रेतीले टीलों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार शाम को विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचे। वे अहमदाबाद में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी को श्रद्धांजलि देकर जैसलमेर पहुंचे। वे निर्धारित कार्यक्रम से करीब डेढ़ घंटा लेट जैसलमेर पहुंचे। 12 पंडितों ने करवाई मंगल आरती व पूजा शुक्रवार रात करीब 9 बजे CM भजनलाल शर्मा एयरपोर्ट से सीधे गड़ीसर लेक पहुंचे। वहां मौजूद 12 पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ उनको गड़ीसर तालाब की पूजा अर्चना करवाई। इसके बाद वैदिक मंत्रों के साथ पानी का पूजन किया। पूजा के बाद उन्होंने गड़ीसर तालाब की पूजा अर्चना की। राजस्थान को जल संपन्न राज्य बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु संचालित ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जैसलमेर स्थित गड़ीसर सरोवर में पूजन एवं संध्या आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा – प्रभु से इस अभियान की सफलता एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।’ खुहड़ी में योग, तनोट मंदिर में करेंगे पूजा प्राचीन गड़ीसर तालाब पर विधि विधान से पवित्र गड़ीसर तालाब की पूजा अर्चना व मंगल गंगा आरती की। CM भजनलाल शर्मा पूजा के बाद सीधे सर्किट हाउस पहुंचें। वे रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। वे शनिवार सुबह खुहड़ी के धोरों पर योग के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद वे भारत पाक बॉर्डर स्थित तनोट माता मंदिर जाएंगे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वे सीमा सुरक्षा बल के जवानों व अधिकारियों से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाए साहस को लेकर उनकी हौसला अफजाई करेंगे। सर्किट हाउस में करेंगे जनसुनवाई तनोट माता मंदिर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीधे जैसलमेर स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वे यहां जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई के बाद वे विशेष दोपहर करीब 2 बजे जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply