राजगढ़| ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम प्यारेलाल गुप्ता उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। तहसीलदार वीपी सिंह एवं आयुर्वेद विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में योग क्रियाएं कराई गई। निरंकारी मिशन की ओर से सत्संग भवन पर योग दिवस मनाया। राजकीय महाविद्यालय, राजपुर बड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय, भारत विकास परिषद, माध्यमिक विद्यालय कलेशान एवं गंगा बाग सहित अन्य जगह भी योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सक किरण, सीबीईओ लीलावती मीणा, कमल राम मीणा, कुसुम राजावत, खेम सिंह आर्य, रामावतार मुखी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित आदि मौजूद रहे। थानागाजी| कस्बे स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में योग दिवस मनाया गया। ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि शुभारंभ एसडीएम पिंकी गुर्जर ने किया। प्रधानाचार्य मूलचंद मीणा ने बताया कि योग मास्टर घनश्याम मीणा, मातादीन शर्मा और रामकिशन मीणा ने योग क्रियाएं कराई। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक महावीर सिंह, सीबीईओ महेंद्र मीना, विकास अधिकारी अमीर अली, अधिशाषी अधिकारी प्रवीन शर्मा, तहसीलदार मोहित पंचोली, बीसीएमओ डॉ बनवारी यादव आदि मौजूद रहे। इधर, न्यायालय परिसर में योग दिवस के दौरान सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेंद्र मीना और अन्य कर्मचारियों ने योग क्रियाएं की। कठूमर| कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के सा​थ मनाया गया। शारीरिक शिक्षक शिब्बोराम सोनी ने बताया कि योग प्रशिक्षक योगेश भारद्धाज और त्रिलोक चौधरी ने योगाभ्यास करवाया। इस दौरान महाविद्यालय की नोड़ल प्रभारी रश्मी गुप्ता, राकेश कुमार, सपना मीना, शिब्बोराम सोनी, अशोक जैन, उदय सिंह चौधरी, किसान संघ के जिलाध्यक्ष पदम सिंह चौधरी, मनोज भारद्वाज, योगेश भारद्धाज, त्रिलोक चौधरी आदि मौजूद रहे। किशोरी| सरकारी स्कूलों में आयुष चिकित्सक सुशील गोयल, योग गुरु प्रकाश चतुर्वेदी, पूरण मल मीना ने मौजूद लोगों को योगाभ्यास करवाया। उन्होंने सभी को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। अलावड़ा| पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय और अयोग्य स्वास्थ्य केंद्र में योगाभ्यास कराया गया। विद्यालय में व्याख्याता रोहिताश और अध्यापक महेंद्र खत्री ने योगासन करवाए। अयोग्य स्वास्थ्य केंद्र पर अतुल सैनी और योग प्रशिक्षिका करिश्मा चौधरी ने योगासन करवाए। योग प्रशिक्षकों ने योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया। गोविंदगढ़| सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर योग शिविर लगाए गए। इस दौरान फाहरी, तालड़ा, खरसनकी, खेड़ा महमूद, न्याणा, दौगंडी, सैदमपुर, चिड़वाई, ईन्दपुर, तिलवाड़ और बारोली सहित सभी पंचायतों में ग्रामीणों को योग क्रियाएं कराई गई। प्रतापगढ़| पड़ाक छापली स्थित राजकीय उमावि में प्रधानाचार्य प्रकाश सिंह मीणा के निर्देशन में ग्रामीणों ने योग क्रियाओं का अभ्यास किया। इस दौरान विश्राम प्रजापत, मामराज राजावत, कुलदीप शर्मा, सरवन लाल, मुकेश मीणा, हीरालाल आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार कालेड स्थित राजकीय आयुर्वेद विद्यालय में प्रभारी डॉ मुकेश संत कुमार के निर्देशन में योगाभ्यास किया। इस दौरान सरपंच मंजू देवी मीणा, जयराम मीणा लक्ष्मण मीणा, पूर्व सरपंच रामेश्वर प्रजापत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply