7bc1deda 39a5 43a2 ad7f ff44103e6057 1750647117460 R71Nh9

जैसलमेर के पोकरण में विधायक महंत प्रतापपुरी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर कस्बे में तनाव का माहौल बन गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई का विरोध करने पोकरण थाने लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। वहीं, उत्पात मचाने के आरोप में सरपंच पति समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 40 लोगों को नामजद किया गया है। कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे लोगों ने थाने पर किया पथराव जैसलमेर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि 21 जून को पोकरण में आयोजित राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की गई थीं। इनमें विधायक महंत प्रतापपुरी की तस्वीरें भी शामिल थीं, जिन पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अमर्यादित टिप्पणियां की थीं। मामले में शिकायत मिलने के बाद पोकरण पुलिस ने पोकरण कस्बे से गोमट निवासी रफीक को रविवार रात करीब 9 बजे गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए रात करीब 10:30 बजे गोमट गांव के सरपंच पति फिरोज खान लगभग 60 लोगों के साथ पोकरण थाने पहुंचा। पुलिस द्वारा समझाइश के बावजूद वे नहीं माने और थाने पर पथराव शुरू कर दिया। हालांकि इस पथराव में किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई। राजकार्य में बाधा और उत्पात मचाने पर 13 गिरफ्तार राजकार्य में बाधा और उत्पात मचाने के आरोप में पुलिस ने फिरोज खान समेत मौके से 19 लोगों को डिटेन किया। पूछताछ के बाद 13 लोगों की संलिप्तता पाई गई, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। फिरोज खान के नेतृत्व में पहुंचे लोग हिरासत में लिए गए आरोपियों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर दबाव बना रहे थे। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। 40 लोगों को शांतिभंग व उत्पात मचाने के आरोप में नामजद किया गया है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि राजकार्य में बाधा डालने और उत्पात मचाने के मामले में पोकरण थानाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी लेने मौके पर पहुंचे SP
रविवार रात को घटना की जानकारी मिलते ही जैसलमेर एसपी सुधीर चौधरी रविवार देर रात पोकरण पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। एसपी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर किसी भी धार्मिक या सामाजिक व्यक्ति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, हंगामे के बाद सोमवार सुबह भी लोग पोकरण थाने के बाहर एकत्र हो गए। इस दौरान पुलिस ने समाज के लोगों से बातचीत कर समझाइश की। भीड़ ने थाने पर किया पथराव
ASP प्रवीण कुमार ने बताया कि रविवार रात को पोकरण थाने और गेट पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर उत्पात मचाया। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। पोकरण डीएसपी भवानी सिंह के अनुसार, भीड़ जुटाने का मुख्य आरोपी सरपंच पति फिरोज खान था। उन्होंने शराब के नशे में लोगों को गलत जानकारी देकर भीड़ एकत्र की। पुलिस ने फिरोज खान और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

You missed