pali07 1750844499 6mVXDV

पाली में करंट आने से बेटी की मौत हो गई और मां घायल हो गई। मृतका की बॉडी पुलिस ने हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई वही झुलसी वृद्धा का उपचार जारी है। घटना जिले के रोहट थाना इलाके के दूदनी गांव में बुधवार सुबह हुआ। रोहट SHO पाना चौधरी ने बताया- थाना क्षेत्र के दूदनी गांव निवासी 63 वर्षीय कमला पत्नी नत्थाराम और उसकी 80 वर्षीय मां लक्ष्मी देवी पत्नी मगना राम घर में सो रहे थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे कमला देवी उठीं और जैसे ही उसने दरवाजे के हाथ लगाया, वे करंट की चपेट में आ गईं। उन्हें बचाने के लिए मां लक्ष्मीदेवी भी गई, जिससे वह भी झुलस गई। दोनों को उपचार के लिए रोहट हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने कमला देवी को मृत घोषित कर दिया और घायल लक्ष्मीदेवी का उपचार हॉस्पिटल में जारी है। मृतका का शव पुलिस ने हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। इनपुट – चंद्रभान विश्नोई, रोहट

Leave a Reply

You missed