मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने को लेकर षड्यंत्र के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान पर कैबिनेट मंत्री कर्नल राजवर्धन सिंह ने सवाई माधोपुर में चुटकी ली। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को खुद डर था कि वो‌ हट जाएगा, हटा दिया जाएगा। जो खुद हट गए हैं तो दूसरों के हटाने की बात कर रहे हैं। मेरे ख्याल से वो जीवन के अंदर हटने और घटने से आगे नहीं बढ़ पाए हैं।
वहीं सुमन शर्मा ने कहा कि अशोक गहलोत का सूचना तंत्र कितना मजबूत है। उनकी सरकार जा रही थी तो सूचना नहीं थी। कमजोर और डरा हुआ व्यक्ति हैं। जो खुद सरकार बचाने के लिए होटलों में जाकर बैठा था। वो आज बयान देकर भाजपा में फूट डालने की साजिश कर रहा है। आपातकाल पर संगोष्ठी में बोले कर्नल राज्यवर्धन सिंह
दरअसल, सवाई माधोपुर भाजपा की आपातकाल को लेकर रणथम्भौर मैरिज गार्डन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की ओर से लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिला भाजपा की ओर से आयोजित संगोष्ठी काला दिवस में कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह व पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने शिरकत की और विषय अपने विचार रखे। दोनों वक्ताओं ने रखे विचार
कार्यक्रम की शुरुआत में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
जिसके बाद कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह ने आपातकाल के दौरान कांग्रेस की ओर से किए गए अत्याचारों का सविस्तार उल्लेख किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कसा तंज
इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कैबिनेट मंत्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस की ओर से आपातकाल के नाम पर संविधान का उल्लंघन किया गया। वहीं आज के समय में कांग्रेस संविधान बचाने की बात करती है। जबकि कांग्रेस की शासनकाल में जनता की ओर से चुनी गई 90 बार सरकारों को भंग किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर उन्होंने चुटकी भी ली।
वहीं सुमन शर्मा ने अशोक गहलोत को कमजोर और डरा हुआ व्यक्ति तक बता दिया। इस दौरान मंच पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश डंगोरिया, जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग लाल जाट, डॉ. भरतलाल मथुरिया, सुरेश जैन, बौंली प्रधान कृष्ण पोसवाल, गंगापुर सिटी प्रधान मंजू गुर्जर, बामनवास प्रधान शशिकला मीणा, पूर्व विधायक हंसराज शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply