e516eeeb 71b4 4aba a342 3d36d3e5dd07 1720708467541 3AmJ5Y

कलेक्टर लोकबंधु ने सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल व PHED कार्यालय का गुरूवार को औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सरकार की ओर से मिल रही विभिन्न योजनाओं के लाभ को लेकर जानकारी ली। कलेक्टर शाम को करीब 5 बजे सरकारी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान एडीएम कन्हैयालाल सोनगरा, तहसीलदार हाबूलाल मीणा, अस्पताल प्रभारी डॉ.नीरज सुखीजा व शेलेंद्र सिंह मौजूद रहे। कलेक्टर ने अस्पताल प्रभारी को डॉक्टर व कर्मचारियों की हाजिरी बायोमैट्रिक लगाने के निर्देश दिए। इस पर प्रभारी ने बताया कि हाजिरी बायोमैट्रिक व रजिस्ट्रर दोनो में लगाई जाती है। इसके बाद उन्होने महिला-पुरुष वार्ड, लेबर रुम, जच्चा-बच्चा वार्ड सहित अस्पताल का निरीक्षण किया। वार्डों में भर्ती मरीजों से उपचार की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने रोगियों से इलाज के लिए किसी तरह की राशि तो नहीं ली जा रही इसकी जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर अस्पताल प्रभारी डॉ. नीरज सुखीजा की सराहना की। अस्पताल से रवाना होकर कलेक्टर ने शाम करीब साढ़े 6 बजे पीएचईडी के एईएन कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कार्मिक के देरी से आने पर नाराजगी जाहिर की।

By

Leave a Reply