जयपुर आराध्य गोविंद देवजी मंदिर में मां गंगा गौ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सनातन धर्म कथा का आयोजन शुरू हुआ है। इस कथा का वाचन पंच दशनाम आव्हान अखाड़ा काशी की साध्वी कल्याणी गिरी कर रही हैं। कथा के पहले दिन क्षत्रिय करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसिंह शेखावत भी मंदिर पहुंचे और साध्वी कल्याणी गिरी से आशीर्वाद लिया। शिवसिंह शेखावत ने बताया- आज के समय में बहुत कम संत हैं, जो समाज को बौद्धिक प्रवचन प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान मां गंगा गौ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत भी किया गया। गंगा, गौ सेवा और पर्यावरण पर दिया संदेश कथा में साध्वी कल्याणी गिरी ने गंगा की महिमा, गौ सेवा के महत्व और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा- सनातन परंपराएं केवल धार्मिक नहीं, बल्कि जीवन को संतुलन में रखने वाली प्रेरणाएं हैं। इस अवसर पर पोद्दार संस्थान के डॉक्टर आनंद पोद्दार, ट्रस्ट सदस्य पंकज बाजपेई, रामबाबू शर्मा, गोविंद मिश्रा, संतोष मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे। डॉक्टर आनंद पोद्दार ने बताया कि पोद्दार संस्थान लंबे समय से गौ संवर्धन और गौ रक्षा के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में भारद्वाज फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर पीएम भारद्वाज, डॉक्टर सीताराम गुप्ता, डॉक्टर लाल सिंह सहित कई गणमान्यजन शामिल हुए।

Leave a Reply