झल्लारा | राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ शाखा सलूम्बर के चुनाव शनिवार को पर्यवेक्षक बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष भरत पटौत और निर्वाचन अधिकारी बांसवाड़ा जिला मंत्री मुकेश कुमार भट्ट की देखरेख में हुए। जिसमें शंकर लाल कुम्हार को जिलाध्यक्ष पद पर लगातार चौथी बार निर्विरोध चुना गया। वे 2015 से 2019, 2019 से 2022 और 2022 से 2025 तक उदयपुर जिले में तीन कार्यकाल तक जिलाध्यक्ष रहे। सलूम्बर जिला अलग बनने के बाद यहां के पहले जिलाध्यक्ष बने। जिला मंत्री राजेंद्र कुमार मीणा, जिला उपाध्यक्ष मीना भंवरा, कोषाध्यक्ष नंद किशोर नागदा और जिला संगठन मंत्री दिव्या मीणा निर्विरोध निर्वाचित हुईं। निर्वाचन में उदयपुर जिलाध्यक्ष कमलेश सेन, जिला मंत्री हितेश पालीवाल, पूर्व जिला मंत्री हरीश सुथार, पूर्व कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र व्यास, पूर्व गिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश पंचोली, नितेश सुथार, बांसवाड़ा से अश्विनी ठाकुर, सज्जनगढ़ से मुकेश कलाल सहित जयसमंद, झल्लारा, लसाडिया, सलूम्बर, सराड़ा और सेमारी की उपशाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री, जिला प्रतिनिधि और पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही। निर्वाचन अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।