जालोर | माली समाज सोलंकी लायसा परिवार सेवा संस्थान क्षेमंकरी माता मंदिर जालोर की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई। चुनाव में जुठाराम सोलंकी को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना। आमसभा में उन्होंने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। उपाध्यक्ष मोहनलाल दिलीप सोलंकी बने। मंत्री पद पर सुरेश कुमार सोलंकी और सह मंत्री नरेंद्र कुमार को जिम्मेदारी दी। कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार और सह कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार बनाए गए। संगठन मंत्री हरिराम और सह संगठन मंत्री रामलाल नियुक्त हुए। प्रचार मंत्री हुकुमचंद सोलंकी और सह प्रचार मंत्री रामलाल बने। विधि सलाहकार अशोक कुमार को बनाया। सदस्य के रूप में भंवरलाल, लच्छाराम, चंपालाल, रमेश कुमार, पप्पूराम, जगदीश कुमार, महेश कुमार, गिरधारीलाल, पुखराज, सुरेश कुमार, चुन्नीलाल, सुरेश कुमार और प्रकाश कुमार को शामिल किया। संरक्षक पद पर जोगालाल, गोपाराम, नेकराम, मादाराम, बगदाराम, चेलाराम, लखमाराम, पुखराज, राजूराम और वचनाराम को नियुक्त किया। परामर्शदाता के रूप में कालूराम, लच्छाराम, मुकनाराम, तेजाराम, पूराराम आदि को जिम्मेदारी दी।

Leave a Reply