whatsapp image 2025 06 29 at 133313 fotor 20250629 1751184425 zZ05fO

राष्ट्रीय युवक कांग्रेस द्वारा अब ऑनलाइन ऐप के माध्यम से कार्यक्रम को जोड़ा जाएगा। जिसके अलग-अलग स्तर पर युवा जोड़ो, संघटन बैठक, मीडिया व सोशल मीडिया, अभियान शक्ति में प्रदेश, जिला, विधानसभा व बूथ स्तर तक के कार्यक्रम और अन्य जनहित के मुद्दे के कार्यक्रम व कार्यों का आकलन संगठन के लोग कर पाएंगे। इसके जरिए सभी जिलों की मासिक प्रगतिशील रिपोर्ट तैयार की जा सकेगी। उसी आधार पर प्रमोशन व डिमोशन मिलेगा। इसकी जानकारी देने के लिए विद इंडियन युथ कांग्रेस ऐप के राजस्थान प्रभारी पवन मजीठिया, जिला अध्यक्ष मोइनुद्दीन गुड्डु ने बताया कि सभी को ऐप की जानकारी देते हुए भविष्य में ऐप के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी, फोटो वीडियो अपलोड करके अंक प्राप्त करना व प्रशिक्षण कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय गुमानपुरा में आयोजित हुआ।

Leave a Reply