e1d5e6ba 4183 4ef9 831f 229861dc42b61751196518397 1751200655 9ljDfb

करौली में भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह भंवर विलास पैलेस मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तुलसीदास गोयनका को अध्यक्ष, दिनेश सेठी को सचिव और गोविंद लोहेवाले को कोषाध्यक्ष का पद सौंपा गया। प्रांतीय संगठन सचिव आदित्य भारद्वाज ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई। आकांक्षा सिंघल और सोनम गुप्ता ने गणपति वंदना प्रस्तुत की। नर्सिंग अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला ने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ पर कविता पाठ किया। दिव्यांग बालक चीनू गोयनका ने भजन प्रस्तुत किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए राघवेंद्र शुक्ला को 151 पौधे लगाने के लिए पर्यावरण भामाशाह के रूप में सम्मानित किया गया। विनोद गोयल ने वृक्षारोपण के लिए 5100 रुपए की राशि दान की। मुख्य अतिथि आदित्य भारद्वाज ने कहा कि परिषद का उद्देश्य विकसित भारत का निर्माण है। उन्होंने बताया कि संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के माध्यम से परिषद 20 से अधिक प्रकल्पों द्वारा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय आईटी सेल और मीडिया प्रभारी योगेन्द्र सिंघल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डॉ. पुष्पेन्द्र नाथ शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, अरविंद अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, कैलाश भगत, प्रकाश गुप्ता, बालकृष्ण शर्मा, जुगल चतुर्वेदी, डॉ. प्रदीप जैन, गोविंद व्यास सहित अनेक सदस्य सपरिवार मौजूद रहे।

Leave a Reply