pali01 1751248277 AIdb1f

पाली जिले में सांप के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला रानी थाना क्षेत्र के नादाणा जोधाणा गांव का है, जहां एक अनोखी घटना में परिजन कोबरा सांप को डिब्बे में पकड़कर अस्पताल ले गए। घटना में घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार शाम को 30 वर्षीय कमला पत्नी रेवाराम अपने घर के आंगन में काम कर रही थी। इसी दौरान एक कोबरा ने उन्हें डस लिया। साहस दिखाते हुए परिजनों ने न केवल कोबरा को पकड़ा बल्कि उसे एक डिब्बे में बंद कर बांगड़ अस्पताल ले गए। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ICU में भर्ती किया गया है, जहां उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। मुंबई में एक मिठाई की दुकान पर काम करने वाले कमला के पति को घटना की सूचना मिलते ही पाली के लिए रवाना हो गए हैं। जिले में यह अकेली घटना नहीं है। पिछले कुछ दिनों में सांप के काटने की चार अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें दो बच्चों सहित चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का बांगड़ अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक्टिवा बैठते ही सांप ने काटा
पाली जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के सिवास गांव निवासी 63 वर्षीय कपूरदास पुत्र शेषुदास रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे खेत से घर आने के लिए जैसे ही अपने एक्टिवा पर बैठे एक्टिवा के आगे पैर रखने की जगह पर बैठे सांप ने उनके पैर पर काट लिया। जिन्हें परिजन तुरंत रात को ही पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। उनका भी हॉस्पिटल के ओल्ड ICU में उपचार चल रहा है। घर में खेलते समय दो बच्चों को सांप ने काटा
जिले के सोजत क्षेत्र के झूपेलाल गांव निवासी 11 साल की पायल पुत्री रामसिंह रविवार शाम को घर में खेल रही थी। इस दौरान सांप ने उसे काट लिया। इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां हॉस्पिटल के PICU वार्ड में उसका उपचार चल रहा है। इसी तरह सोजत क्षेत्र के बासनी जोधराज गांव निवासी 12 साल के प्रदीप पुत्र कूनाराम को घर में सांप ने काट लिया। उसका भी हॉस्पिटल के PICU वार्ड में उपचार जारी है।

Leave a Reply

You missed