शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र इलाके में एक 18 वर्षीय युवक ने अपने घर पर पंखे से फंदा बना कर सुसाइड कर लिया। काफी देर तक गेट नही खोलने पर परिजनों ने खिड़की में से देखा तो पंखे से लटका हुआ था। दरवाजा तोड़ कर पंखे से उतार कर एमबीएस हॉस्पिटल ले कर गए जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। मृतक के चाचा मनोज ने बताया कि मृतक गौरव की मां डिप्रेशन में चल रही है उसकी दादी की भी तबीयत बहुत ज्यादा खराब है जिसके चलते यह भी डिप्रेशन में चल रहा था। कल शाम 7 बजे गौरव दुकान से घर आया। फर्स्ट फ्लोर पर इसकी मां से कहा कि नीचे दादी बुला रही है। वह नीचे चली गई गौरव ने कमरे का गेट बंद कर पंखे से फांसी लगा ली। दुकान से इसके पिता साढ़े 8 बजे घर आए ऊपर जाकर देखा तो गौरव ने अंदर से दरवाजा बंद किया हुआ था गेट खटखटाया तो गेट भी नहीं खोल रहा था। पास में खिड़की में से देखा तो पंखे से लटका हुआ था दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतार कर हॉस्पिटल लेकर गए यहां ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दादाबाड़ी थाना पुलिस में मृतक के शव का एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। दादाबाड़ी थाना पुलिस जांच में जुटी।