ed0ec342 1efa 4d95 a755 f8383a36962a1751351039493 1751357006 ELOVB3

डूंगरपुर शहर की पहचान गैप सागर झील में अवैध मत्स्याखेट का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने सोमवार की रात झील में मछली पकड़ने के लिए 100 फीट लंबा जाल डाला। नगर परिषद सभापति अमृत कलासुआ को मंगलवार सुबह इसकी सूचना मिली। वे तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से झील से जाल को बाहर निकाला गया। इस दौरान झील के किनारे बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जिले में बारिश के बाद सभी जलाशयों में मत्स्याखेट पर प्रतिबंध लगा है। फिर भी कुछ लोग अवैध रूप से मछली पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सभापति कलासुआ ने जाल डालने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

Leave a Reply

You missed