अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित हैवल्स फैक्ट्री में बुधवार तड़के 4 बजे इलेक्ट्रिशियन करंट लगने से मौत हो गई। युवक अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके दोनों बच्चे दिल की बीमारी से पीड़ित है। उनके इलाज पर हर महीने काफी पैसा खर्च होता है। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। हैवल्स जैसी कंपनी में करंट से कर्मचारी की मौत पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीण रामेश्वर दयाल ने बताया- हैवल्स फैक्ट्री में तड़के करीब 4 बजे के आस-पामस केरवाजाट निवासी युवक महिपाल पैनल में काम कर रहा था। अचानक उसे करंट लग गया। घटना के तुरंत बाद ईएसआईसी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी बेटी के दिल में छेद है, जिसके इलाज पर हर महीने 20 हजार रुपए खर्च होते हैं।