whatsapp image 2025 07 01 at 194442 fotor 20250702 1751424524 YPfB2E

जैसलमेर जिले में पिछले दो-तीन दिनों से मानसून कमजोर हो चुका है। जैसलमेर शहर में लगातार चौथे दिन भी बारिश नहीं हुई। मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। बादलों की आवाजाही बनी रही। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 3 जुलाई, गुरुवार से मानसून जिले में फिर से सक्रिय होगा और अच्छी बारिश का दौर शुरू होगा। फिलहाल तेज उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। गौरतलब है कि मानसून ने इस बार जिले में समय से पहले ही दस्तक दी थी। शुरुआती दिनों में जमकर मेघ बरसे। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं किसान खरीफ फसलों की बुवाई में जुट गए है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद है। इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद
जैसलमेर जिले में मंगलवार को दिन के पारे में 1 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं रात का पारा स्थिर रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 10 डिग्री का अंतर रहा। दिन का पारा सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। आगामी दिनों में भी तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 3 जुलाई से फिर से सक्रिय होगा मानसून
बुधवार को जिले में मौसम साफ रहने की संभावना है। उसके बाद 3 जुलाई से मानसून फिर से सक्रिय होगा। जिससे झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने 3 व 4 जुलाई को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि 3 व 4 जुलाई को जिले में मेघ गर्जन, वज्रपात व 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

Leave a Reply