1362d0b5 8578 4fa4 89c9 2d263a122a381751459426382 1751459907 QBwyPm

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया सिरोही सर्किट हाउस पहुंचे। सांसद लुम्बाराम चौधरी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। राज्यपाल कटारिया ने सिरोही से जुड़ी पुरानी यादों को साझा किया। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए वे उदयपुर से सिरोही बाइक पर आते थे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच रहना चाहिए। इससे जनता की समस्याओं का पता चलता है और समाधान के लिए प्रयास किया जा सकता है। सांसद लुम्बाराम चौधरी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान ने भी राज्यपाल के साथ किए गए कार्यों को याद किया। कार्यक्रम में बाबूलाल सगरवंशी, भुबाराम माली, नारायण देवासी, चिराग रावल, महिपाल चारण, प्रकाश पटेल, कैलाश मेघवाल, राजेंद्र सिंह चौहान, सुनील गुप्ता, गोविंद सैनी, अमृत सुथार, पूजा सिंह, इंदर सिंह मकवाना, शिवलाल जिंगर और यूसुफ खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply