Site icon Raj Daily News

CA फाइनल, इंटरमीडिएट-2024 रिजल्ट जारी:टॉप 3 में दिल्ली के दो कैंडिडेटस, 1 लाख से ज्यादा कैंडिडेटस ने दिया था एग्जाम

ca result 2024 1720779211

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2024 में हुए CA फाइनल और इंटरमीडिएट एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। एग्जाम दे चुके कैंडिडेटस अपना रिजल्ट ऑफिशयल वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

22 साल के शिवम ने पहले अटेम्पट में क्वालिफाई किया एग्जाम
इस साल नई दिल्ली के शिवम मिश्रा 83.33% अंक हासिल कर टॉपर बने। दिल्ली की ही वर्षा अरोड़ा 80% अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहीं।​​ CA फाइनल में ऑल इंडिया टॉपर शिवम मिश्रा ने फाउंडेशन में ऑल इंडिया 50वीं, इंटर में 20वीं और अब फाइनल में पहली रैंक हासिल की है। 22 साल के शिवम ने एक बार में CA पूरा किया है।

शिवम ने पांच से साढ़े पांच महीने का स्टडी ब्रेक भी लिया था।

फाइनल एग्जाम में टॉप 3 टॉपर्स के स्कोर

  • शिवम मिश्रा – 83.33%
  • वर्षा अरोड़ा – 80%
  • किरण राजेन्द्र सिंह – 79.50 %
  • गिलमन सलीम – 79.50 %

CA इंटर का रिजल्ट 27% रहा
इस बार CA इंटर में 18.42% स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जबकि 19.88% कैंडिडेट्स ने CA फाइनल पास किया। 1 लाख से ज्यादा कैंडिडेटस ने CA इंटरमीडिएट एग्जाम दिया था। इसमें से 31,978 कैंडिडेटस पास हुए हैं।

वहीं, CA इंटर ग्रुप 2 में 71145 कैंडिडेटस ने एग्जाम दिया था। इसमें से 13,008 कैंडिडेटस पास हुए हैं और इनका पास पर्सेंटेज 36.35 है।

CA का रिजल्ट 36.35% रहा। एक्सपर्ट के मुताबिक फाइनल का रिजल्ट पहली बार इतना अच्छा रहा है। आमतौर पर अभी तक रिजल्ट 12-15% से ज्यादा नहीं जाता था। दोनों ग्रुप मिलाकर 20,446 छात्रों ने एग्जाम क्वालिफाई किया है।

3 मई को हुआ था एग्जाम
ICAI ने 9 मई 2024 को इंटरमीडिएट परीक्षा (ग्रुप 1) की परीक्षा ली थी। जबकि ग्रुप 2 इंटर परीक्षा 11, 15 और 17 मई को करवाई गई थी। ग्रुप 1 के लिए CA फाइनल एग्जाम 2, 4 और 8 मई को जबकि ग्रुप 2 का एग्जाम 10, 14 और 16 मई को हुआ था।

CA फाउंडेशन एग्जाम में ऑब्जेक्टिव पेपर होता है। इसमें किसी भी तरह की कोई माइन्स मार्किंग नहीं की जाती है। एग्जाम में 3 घंटे का समय दिया जाता है।

Exit mobile version