NEET 2025 काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूरी सूची – हर छात्र जरूर पढ़े!NEET 2025 काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूरी सूची – हर छात्र जरूर पढ़े!

NEET 2025 काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूरी सूची – हर छात्र जरूर पढ़े!

अगर आपने NEET 2025 का एग्जाम पास कर लिया है, तो बधाई हो! अब आपकी अगली बड़ी तैयारी है NEET काउंसलिंग 2025 के लिए। इस काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए, जिनकी बिना आपको एडमिशन नहीं मिल पाएगा।

इस ब्लॉग में हम आपको देंगे NEET 2025 काउंसलिंग डॉक्युमेंट्स की एकदम सटीक और पूरी सूची – बिना किसी एक्स्ट्रा जानकारी के, केवल वही जो ज़रूरी है।

 

NEET 2025 काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूरी सूची – हर छात्र जरूर पढ़े!
NEET 2025 काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूरी सूची – हर छात्र जरूर पढ़े!

 


📌 NEET 2025 काउंसलिंग के लिए ज़रूरी दस्तावेजों की लिस्ट

नीचे दी गई लिस्ट को ध्यान से पढ़ें और सारे डॉक्युमेंट्स पहले से तैयार रखें ताकि काउंसलिंग के समय कोई दिक्कत न आए:


👉 1. NEET 2025 स्कोर कार्ड

NEET का ऑफिशियल रिजल्ट जो आपने NTA की वेबसाइट से डाउनलोड किया है।


👉 2. NEET 2025 एप्लिकेशन फॉर्म

जिस फॉर्म से आपने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उसकी हार्ड कॉपी।


👉 3. NEET 2025 एडमिट कार्ड

एग्जाम में बैठने के लिए जो प्रवेश पत्र मिला था, वही एडमिट कार्ड।


👉 4. जन्म प्रमाण पत्र / 10वीं कक्षा की मार्कशीट

जन्मतिथि के प्रूफ के लिए जरूरी है।


👉 5. सेकेंडरी परीक्षा (10वीं कक्षा) की मार्कशीट

स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी मार्कशीट।


👉 6. 11वीं कक्षा की मार्कशीट

हालांकि यह कुछ संस्थानों में वैकल्पिक होती है, लेकिन कहीं-कहीं अनिवार्य भी मानी जाती है।


👉 7. 12वीं कक्षा की मार्कशीट

PCB विषयों में उत्तीर्णता प्रमाण के लिए यह अत्यंत आवश्यक दस्तावेज है।


👉 8. मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)

यह प्रमाण पत्र दर्शाता है कि आप किस राज्य से हैं। राज्य कोटा में भाग लेने के लिए अनिवार्य।


👉 9. छात्र का आधार कार्ड (ID Proof)

सरकारी पहचान प्रमाण पत्र के तौर पर जरूरी – आधार कार्ड सर्वमान्य।


👉 10. जाति प्रमाण पत्र (SC/ST) – केंद्र + राज्य स्तर

अगर आप SC या ST वर्ग से हैं, तो केंद्र और राज्य स्तर पर मान्य प्रमाण पत्र अनिवार्य है।


👉 11. OBC (NCL) जाति प्रमाण पत्र – दिनांक 01 जनवरी 2025 के बाद जारी हो

यदि आप OBC Non-Creamy Layer में आते हैं, तो यह सर्टिफिकेट 01 जनवरी 2025 के बाद का होना चाहिए और केंद्र व राज्य स्तर दोनों पर मान्य।


👉 12. EWS प्रमाण पत्र – दिनांक 01 अप्रैल 2025 के बाद जारी हो

EWS श्रेणी के लिए 01 अप्रैल 2025 के बाद का वैध सर्टिफिकेट आवश्यक है।


👉 13. पासपोर्ट साइज फोटो – 10 प्रति

उन्हीं फोटोज का उपयोग करें जो आपने NEET एप्लिकेशन फॉर्म में लगाई थी।


👉 14. PWD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

अगर आप दिव्यांग श्रेणी में आते हैं, तो MCC द्वारा निर्धारित 16 सेंटरों से जारी किया गया प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। यह परिणाम के बाद बनेगा।


👉 15. WDP / WPP प्रमाण पत्र (केवल आर्मी पर्सन के लिए)

यदि आप डिफेंस कोटे से आते हैं, तो संबंधित WDP/WPP प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।


👉 16. 12वीं क्लास का ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)

स्कूल से स्थानांतरण के प्रमाण के रूप में जरूरी है।


👉 17. 12वीं क्लास का चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate)

विद्यार्थी के व्यवहार और अनुशासन का प्रमाण।


👉 18. 12वीं क्लास का माइग्रेशन सर्टिफिकेट

यदि आपने किसी बोर्ड से शिक्षा प्राप्त की है, तो यह जरूरी हो सकता है।


👉 19. गैप सर्टिफिकेट (यदि 12वीं के बाद ब्रेक लिया हो)

अगर आपने 12वीं के बाद किसी वर्ष की पढ़ाई नहीं की है, तो यह प्रमाणपत्र बनवाना जरूरी है।
(20/50 रुपये के स्टांप पेपर पर नजदीकी कोर्ट से सेल्फ स्टडी का सर्टिफिकेट बनवाएं)


👉 20. कॉलेज की TC, CC, माइग्रेशन (अगर 12वीं के बाद किसी कॉलेज में एडमिशन लिया हो)

यदि आपने किसी कॉलेज में एडमिशन लिया है, तो वहां से लिया गया ट्रांसफर सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी साथ लाएं।


✅ जरूरी टिप्स

  • सारे डॉक्युमेंट्स की 2-3 फोटोकॉपी जरूर तैयार रखें।

  • सभी प्रमाण पत्रों की Self-Attested (स्वप्रमाणित) कॉपी साथ रखें।

  • फोटोज और ओरिजिनल सर्टिफिकेट को एक फोल्डर में क्रम से लगाकर रखें।

  • सभी डॉक्युमेंट्स के स्कैन कॉपी भी पेनड्राइव या फोन में सेव रखें – हो सकता है कि किसी समय डिजिटल वेरिफिकेशन की ज़रूरत हो।


📍 निष्कर्ष

NEET 2025 काउंसलिंग में सफलता तभी संभव है जब आपके दस्तावेज़ पूरे और सही हों। उपरोक्त सभी डॉक्युमेंट्स को समय से पहले एकत्रित कर लें और कोई भी प्रमाणपत्र Missing न होने दें। यह एक छोटा सा कदम है, लेकिन आपका भविष्य इसी पर निर्भर करता है।

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और सहपाठियों के साथ जरूर शेयर करें। किसी भी जानकारी के लिए आप ऑफिशियल NEET काउंसलिंग वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

सफलता की शुभकामनाएं! 🎯

Leave a Reply