Site icon Raj Daily News

करेंट अफेयर्स 29 जुलाई:QUAD फाइनेंस मिनिस्टर की बैठक में शामिल हुआ भारत, इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में देश ने 5 मेडल्स जीते

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री आरिफ अकील का निधन हुआ। DAC की बैठक में रक्षा सौदे को मंजूरी मिली। वहीं, दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 की घोषणा हुई।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

डिफेंस (DEFENCE)

1. DAC की बैठक में रक्षा सौदे को मंजूरी मिली: 29 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक हुई। इसमें सेना के आर्मर्ड फाइटिंग व्हीकल (AFVs) के लिए एडवांस्ड लैंड नेविगेशन सिस्टम (ALNS) की खरीद के लिए मंजूरी दी।

राजनाथ सिंह ने कोस्ट गार्ड के लिए 22 इंटरसेप्टर बोट्स खरीद के लिए भी मंजूरी दी।
  • ALNS Mk-II सिस्टम अपने बेहतर एन्क्रिप्शन और स्पूफ-प्रूफ क्षमताओं के लिए जाना जाता है।
  • यह GPS और GLONASS समेत कई सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम से जुड़ा हुआ है।
  • ALNS की मदद से दुश्मन की सटीक लोकेशन की जानकारी मिल सकेगी।
  • भारतीय तटरक्षक बल के लिए इंटरसेप्टर बोट्स को उथले पानी में काम करने के लिए डिजाइन किया गया।
  • यह बोट्स तटीय निगरानी और गश्ती मिशनों के लिए जरूरी हैं।
  • नई बोट्स बचाव मिशन और मेडिकल इमरजेंसी के दौरान इस्तेमाल की जाएंगी।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

2. IPhO 2024 में भारत ने 5 मेडल्स जीते: 29 जुलाई को ईरान के इस्फहान में इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (IPhO) 2024 का फाइनल हुआ। इसमें भारतीय दल के सभी पांच पार्टिसिपेंट्स ने 2 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीते।

54वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (IPhO) की शुरुआत 21 जुलाई 2024 को हुई थी।
  • छत्तीसगढ़ के रायपुर से रिदम केडिया और मध्य प्रदेश के इंदौर से वेद लाहोटी ने गोल्ड जीता।
  • नागपुर, महाराष्ट्र से आकर्ष राज सहाय और नोएडा, उत्तर प्रदेश से भव्या तिवारी ने सिल्वर जीता।
  • राजस्थान के कोटा शहर के जयवीर सिंह ने भी सिल्वर मेडल हासिल किया।
  • कंट्रीवाइज लिस्ट में भारत, वियतनाम के साथ चौथे स्थान पर रहा।
  • इस लिस्ट में चीन को पहला स्थान मिला।
  • रूस को दूसरा और रोमानिया को तीसरा स्थान मिला।
  • IPhO 2024 में 43 देशों के कुल 193 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था।

3. QUAD में शामिल हुआ भारत: 29 जुलाई को केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जापान में क्वाडरिलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग (QUAD) फाइनेंस मिनिस्टर की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जापान के प्रधानंमत्री फुमियो किशिदा और अन्य विदेश मंत्रियों से मुलाकात की।

चारों देशों ने समुद्री सुरक्षा और बिजनेस के मुद्दों को लेकर बैठक की है।
  • इस बैठक में भारत-जापान संबंधों को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की गई।
  • इस बैठक में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के विदेश मंत्री भी शामिल हुए।
  • QUAD चार देशों के बीच होने वाली सुरक्षा बैठक के लिए एक ग्रुप है।
  • इसमें चार सदस्य देश भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया हैं।
  • QUAD बैठक की शुरुआत 2007 में की गई थी।

निधन (OBITUARY)

4. मप्र के पूर्व मंत्री आरिफ अकील का निधन: 29 जुलाई को मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री आरिफ अकील का निधन हो गया। 72 वर्षीय आरिफ लंबी बीमारी के चलते बीते दिनों से भोपाल के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे।

आरिफ अकील का जन्म 29 जुलाई 2024 को भोपाल में हुआ था।
  • आरिफ अकील भोपाल की उत्तर विधानसभा क्षेत्र से 6 बार के विधायक थे।
  • 1990 में आरिफ पहली बार निर्दलीय विधायक के रूप में जीते और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
  • वे 1998, 2003, 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीते।
  • वे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (1996-2003) की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे।
  • 2018-20 में पूर्व सीएम कमलनाथ की कांग्रेस सरकार में भी मंत्री बने थे।

स्पोर्ट (SPORT)

5. दिल्ली प्रीमियर लीग 2024: 29 जुलाई को दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने दिल्ली प्रीमियर लीग की घोषणा की। लीग का पहला सीजन अगस्त 2024 के सेकेंड हाफ में शुरू होगा।

इस लीग के सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
  • टी-20 लीग में कुल 40 क्रिकेट मैच खेले जाएंगे।
  • इनमें पुरुष वर्ग में 33 और महिला वर्ग में 7 सात मैच होंगे।
  • 28 जुलाई को फ्रैंचाइजी नीलामी में 6 पुरुष टीमों की 49.65 करोड़ रुपए में बिक्री हुई।
  • दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली हैं।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

29 जुलाई का इतिहास: 1958 में आज के ही दिन नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) की स्थापना हुई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डेविड आइजनहावर ने NASA एक्ट पर साइन किए। इसी एक्ट के जरिए NASA को बनाया गया था। स्पेस में सबसे ज्यादा मिशन भेजने के साथ ही यह दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी है।

दुनिया की सबसे बड़ी अमेरिकी स्पेस एंजेसी NASA ने 100 मिलियन डॉलर के फंस से अपना कामकाज शुरू किया था।
  • 1996 में भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी अरुणा असफ अली का निधन हुआ था।
  • 1987 में भारत और श्रीलंका के बीच शांति समझौता हुआ था।
  • 1983 में पहले ऑटो पॉयलट विमान का परीक्षण हुआ था।
  • 1980 में ओलिंपिक में भारत ने स्पेन को 4-3 से हराकर हॉकी में गोल्ड मेडल जीता था।
  • 1957 में इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) का गठन हुआ था।
  • 1949 में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BCC) रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ था।
  • 1931 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के मशहूर कवि सी. नारायण रेड्डी का जन्म हुआ था।
  • 1904 में भारतीय बिजनेसमैन जे.आर.डी. टाटा का जन्म हुआ था।
  • 1899 में न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन हुआ था।
  • 1876 में इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस की स्थापना हुई थी।
Exit mobile version