untitled 4 1721479805 8ihSzJ

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हाइब्रिड कोर्ट रूम का उद्धाटन हुआ। (NASA) ने मार्स पर सल्फर मिलने की घोषणा की। वहीं, ICJ ने फिलीस्तीनी इलाकों पर इजराइल के कब्जे को अवैध घोषित किया।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH & EVENT)

1. MP में 17 हजार करोड़ में खुलेंगी नई इंडस्ट्रीज: 20 जुलाई को मध्य प्रदेश में जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव में 5 देशों और 9 राज्यों के 3500 से ज्यादा इन्वेस्टर्स शामिल हुए। यहां देश-विदेश की इंडस्ट्रीज ने MP सरकार को 17 हजार करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट का प्रस्ताव दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, जबलपुर में रेडीमेड और टेक्सटाइल स्किल सेंटर बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, जबलपुर में रेडीमेड और टेक्सटाइल स्किल सेंटर बनाया जाएगा।
  • CM मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के विकास के लिए 15 नई यूनिट का वर्चुअल लोकार्पण भी किया।
  • उन्होंने छिंदवाड़ा के विकास के लिए 15 नई यूनिट का वर्चुअल लोकार्पण भी किया।
  • अडाणी ग्रुप शिवपुरी के आसपास 10 हजार करोड़ का निवेश करेगा।
  • अडाणी ग्रुप यहां गोला-बारूद उत्पादन से जुड़ी यूनिट शुरू करेगा।
  • इस रीजनल कॉन्क्लेव में MP को 17 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
  • MP में निवेश के लिए यूके, ताइवान, फिजी, मलेशिया और कोस्टा रिका देश भी शामिल हैं।

2. हाइब्रिड कोर्ट रूम का उद्धाटन: 19 जुलाई को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हाइब्रिड कोर्ट रूम का उद्धाटन किया गया। कोर्ट की कार्यवाही और सबूतों को दस्तावेज में दर्ज करने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल होगा।

दिल्ली हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन ने तीस हजारी कोर्ट में हाईब्रिड मॉडल का उद्घाटन किया।
दिल्ली हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन ने तीस हजारी कोर्ट में हाईब्रिड मॉडल का उद्घाटन किया।
  • AI कोर्ट रूम का मकसद कोर्ट को पेपरलेस बनाना है।
  • इसे हाइब्रिड इसलिए कहा गया है क्योंकि यहां कामकाज पहले की तरह हाथों से तो होगा, साथ ही इसमें AI को को शामिल कर लिया गया।
  • इसमें ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिसमें बोले गए शब्दों को सुनकर कम्प्यूटर टाइप कर देता है।
  • दिल्ली के सभी 691 जिला कोर्ट में हाइब्रिड कोर्ट रूम बनाए जाएंगे।
  • इसके लिए करीब 387 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है, 14 पायलट प्रोजेक्ट पाइप लाइन में हैं।
  • एक्टिंग जस्टिस मनमोहन ने डिजिटल कोर्ट ऐप भी लॉन्च किया।
  • इससे ऑनलाइन फाइल किए गए मामलों तक ज्यूडिशियल ऑफिसर की पहुंच आसान होगी।
  • यह एक डेस्कटॉप एप्लीकेशन है, जिससे कोर्ट कार्यवाही और डॉक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी।

नेशनल (NATIONAL)

3. राष्ट्रपति ने विशिष्ट सेवा पदक दिए: 19 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना चीफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के 94 कर्मियों को विशिष्ट सेवा पद से नवाजा गया।

राष्ट्रीय अलंकरण समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सैन्य अधिकारी और कर्मचारी।
राष्ट्रीय अलंकरण समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सैन्य अधिकारी और कर्मचारी।
  • लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सचिंद्र कुमार और लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को भी परम विशिष्ट सम्मान मिला।
  • राष्ट्रपति ने 31 परम विशिष्ट सेवा पदक, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल दिए।
  • 2 कर्मियों को दोबारा अति विशिष्ट सेवा पदक और 57 कर्मियों को पहली बार अति विशिष्ट सेवा पदक मिले।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा अलंकरण समारोह के दूसरे आयोजन में पदक दिए।
  • रक्षा अलंकरण समारोह का पहला चरण 5 जुलाई को आयोजित किया गया था।
  • परम विशिष्ट सेवा पदक भारत का सैन्य पुरस्कार है, जिसे 1960 में शुरू किया गया था।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

4. मार्स पर सल्फर की खोज: 19 जुलाई को अमेरिकी स्पेस एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने मार्स पर सल्फर मिलने की घोषणा की। NASA के मार्स क्यूरियोसिटी रोवर ने सल्फर की खोज की है।

899 किलोग्राम वजनी क्यूरियोसिटी रोवर से चट्टान के टूटने पर सल्फर मिला है।
899 किलोग्राम वजनी क्यूरियोसिटी रोवर से चट्टान के टूटने पर सल्फर मिला है।
  • ये पहली बार है जब मार्स पर सल्फर अपने शुद्ध रूप में मिला है।
  • सल्फर क्रिस्टल मार्स के गेडिज वालिस चैनल की चट्टानों में पाया गया है।
  • सल्फेट तब बनते हैं जब सल्फर पानी में दूसरे मिनरल्स के साथ मिलकर वाष्पित (Vaporized) हो जाता है।
  • रोवर क्यूरियोसिटी मार्स पर भेजी गई चलती-फिरती लेबोरेटरी है।
  • रोवर क्यूरियोसिटी को 26 नवंबर 2011 को लॉन्च किया गया था।

5. इजराइल का फिलीस्तीनी इलाकों पर कब्जा अवैध: 19 जुलाई को इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) ने फिलीस्तीनी इलाकों पर इजराइल के कब्जे को अवैध घोषित किया। इजराइल ने 1967 में अरब देशों को हराने के बाद वेस्ट बैंक, पूर्वी यरुशलम और गाजा पट्टी पर कब्जा किया था।

ICJ ने वेस्ट बैंक और पूर्वी यरूशलम पर इजराइल के कब्जे को गैरकानूनी माना है।
ICJ ने वेस्ट बैंक और पूर्वी यरूशलम पर इजराइल के कब्जे को गैरकानूनी माना है।
  • ICJ में 15 जज हैं जिनमें से 11 जजों ने इजराइल के खिलाफ फैसला सुनाया।
  • ICJ ने कहा कि इजराइल ने अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल किया है और फिलिस्तीनियों के अधिकारों को छीना है।
  • ICJ ने कहा कि इजराइल अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन कर रहा है।
  • इजराइल को इन इलाकों पर इतने सालों तक शासन के कारण फिलिस्तीनियों को मुआवजा देना चाहिए।
  • इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस फैसले को खारिज करते हुए इसे ‘झूठा फैसला’ बताया।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

20 जुलाई का इतिहास: 1969 में आज के दिन ही अमेरिकी एस्ट्रोनॉट नील आर्मस्ट्रांग ने चांद की सतह पर कदम रखा था। वे ऐसा करने वाले पहले इंसान थे। आर्मस्ट्रांग ने बज एल्ड्रिन और माइकल कॉलिंस के साथ 16 जुलाई को अपोलो-11 स्पेसक्राफ्ट में उड़ान भरी थी। आर्मस्ट्रांग के बाद बज एल्ड्रिन भी चांद की सतह पर उतरे। दोनों करीब ढाई घंटे तक यहां रहे। उन्होंने चांद की सतह पर अमेरिका का झंडा भी लगाया। सतह से मिट्टी इकट्ठी की और 24 जुलाई को धरती पर लौट आए थे।

नील आर्मस्ट्रांग ने चांद की सतह पर कदम रखते हुए कहा था कि एक इंसान के लिए यह एक छोटा कदम है, लेकिन सम्पूर्ण मानव जाति के लिए बड़ी छलांग है।
नील आर्मस्ट्रांग ने चांद की सतह पर कदम रखते हुए कहा था कि एक इंसान के लिए यह एक छोटा कदम है, लेकिन सम्पूर्ण मानव जाति के लिए बड़ी छलांग है।
  • 2017 में रामनाथ कोविंद भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।
  • 2005 में कनाडा समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी देने वाला दुनिया का चौथा देश बना था।
  • 2002 में नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच विमान सेवा शुरू हुई थी।
  • 1997 में तीस्ता नदी जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश के बीच समझौता हुआ था।
  • 1960 में सिलॉन की राष्ट्रपति बंडार नायके दुनिया की पहली महिला राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं थीं।
  • 1956 में फ्रांस ने ट्यूनिशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया था।
  • 1903 में फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार लॉन्च की थी।

Leave a Reply