जस्टिस आर माधवन सुप्रीम कोर्ट के जज बने। प्रशांत गाजीपुर डेल्हीवरी के सीनियर VP बने। वहीं, राजीव कुमार को पश्चिम बंगाल का DGP नियुक्त किया गया।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH & EVENT)
1. वन साइंटिस्ट, वन प्रोडक्ट योजना शुरू: 16 जुलाई को नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के 96वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन साइंटिस्ट, वन प्रोडक्ट योजना का शुभारंभ किया।

- यहां अनाज, तिलहन, चारा फसलों और गन्ने समेत 56 फसलों की 323 किस्मों को लॉन्च किया गया।
- इन फसलों में 289 जलवायु-अनुकूल किस्में और 27 जैव-संवर्धित किस्में शामिल हैं।
- ICAR के सभी 5,521 वैज्ञानिकों को एक उत्पाद, एक तकनीक, एक मॉडल, एक अवधारणा पेश करने का टारगेट दिया गया।
- यह योजना 5 साल तक चलेगी, जिसमें वैज्ञानिकों की टीमें फसलों की सभी किस्मों पर शोध करेंगीं।
- ICAR की स्थापना 16 जुलाई 1929 को नई दिल्ली में की गई थी।
नियुक्ति (APPOINTMENT)
2. जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह सुप्रीम कोर्ट में जज बने: 16 जुलाई को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के रूप में नियुक्त किया। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जुलाई को उनकी नियुक्ति की सिफारिश की थी।

- जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह फरवरी 2023 से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस हैं।
- जस्टिस सिंह का जन्म 1 मार्च 1963 को मणिपुर के इम्फाल में हुआ था।
- 2008 में उन्हें गुवाहाटी हाईकोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया था।
- 2011 में उन्होंने गुवाहाटी हाईकोर्ट के एडिशनल जज के रूप में शपथ ली थी।
- 2012 में जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह को परमानेंट जज बना दिया गया था।
- 2018 में जस्टिस सिंह को गुवाहाटी हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस बना दिया गया था।
3. जस्टिस आर माधवन सुप्रीम कोर्ट के जज बने: 16 जुलाई को केंद्र सरकार ने जस्टिस आर महादेवन को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया। वे इससे पहले मद्रास हाईकोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर कार्यरत थे।

- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जुलाई को नियुक्ति की सिफारिश की थी।
- जस्टिस आर महादेवन की नियुक्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में कुल 34 जज हो गए।
- 2013 में महादेवन को मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस के तौर पर नियुक्त किया गया।
- आर महादेवन ने जस्टिस रहते हुए लगभग 9,000 केसों का निपटारा किया।
- वह तमिलनाडु सरकार के लिए एडिशनल गवर्नमेंट लॉयर के रूप में काम कर चुके हैं।
- उन्होंने मद्रास लॉ कॉलेज से कानून में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी।
4. डेल्हीवरी के सीनियर VP बने प्रशांत गाजीपुर: 16 जुलाई को लॉजिस्टिक्स फर्म डेल्हीवरी ने प्रशांत गाजीपुर को सीनियर वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया। वे इससे पहले ईकॉम एक्सप्रेस में कंट्री हेड और चीफ प्रोसेस ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे।

- प्रशांत ने Paytm के मर्चेंट ऑपरेशन को लीड भी किया है।
- Paytm से पहले प्रशांत अमेजन इंडिया, स्टैंडर्ड चार्टर्ड और STMicroelectronics NV के साथ काम किया था।
- वे अमेजन इंडिया के लॉजिस्टिक्स डिवीजन में शुरुआती टीम के लीड मेम्बर भी थे।
- प्रशांत ने IIT इलाहाबाद से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में B.Tech की डिग्री हासिल की है।
- उन्होंने IIM अहमदाबाद से मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
5. राजीव कुमार फिर से पश्चिम बंगाल के DGP बने: 15 जुलाई को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजीव कुमार को राज्य का डिप्टी जनरल ऑफ पुलिस (DGP) नियुक्त किया। वे संजय मुखर्जी की जगह लेंगे, जिन्हें DG (फायर) के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया।

- राजीव कुमार दिसंबर 2023 से मार्च 2024 तक बंगाल के DGP थे।
- मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने उन्हें ट्रांसफर कर दिया था।
- चुनाव के बाद उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार ने DGP के पद पर बहाल कर दिया है।
- वे फरवरी 2016 से फरवरी 2019 तक कोलकाता पुलिस कमिश्नर थे।
- राजीव क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) के एडिशनल DGP के रूप में काम कर चुके हैं।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
16 जुलाई का इतिहास: 1945 में आज के दिन ही अमेरिका ने दुनिया का पहला न्यूक्लियर टेस्ट किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट ने एटॉमिक हथियार बनाने के लिए 1942 में मैनहट्टन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इस प्रोजेक्ट को वैज्ञानिक रॉबर्ट ओपनहाइमर लीड कर रहे थे। 16 जुलाई 1945 की सुबह 5.30 बजे गैजेट नाम के न्यूक्लियर बम को टेस्ट किया गया था।

- 2015 में वैज्ञानिकों ने प्लूटो ग्रह की क्लोज-अप तस्वीरें जारी की थीं।
- 2001 में बेल्जियम के जैक्स रोगे इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के 8वें अध्यक्ष बने थे।
- 1990 में यूक्रेन ने स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
- 1981 में भारत ने परमाणु परीक्षण किया था।
- 1970 में इराक में संविधान लागू हुआ था।
- 1951 में नेपाल को ब्रिटेन से आजादी मिली थी।
- 1926 में नेशनल ज्योग्रॉफिकल ने पहली बार समुद्र के अंदर के दृश्यों की नेचुरल कलर फोटो निकाली थी।
- 1790 में अमेरिकी कांग्रेस ने कोलंबिया की स्थापना की थी।
- 1661 में स्वीडिश बैंक ने यूरोप में पहला नोट जारी किया था।