जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक मुख्यालय अलवर के कमरा नंबर 13 में छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। 1 मिनट पहले ही संस्था अधिकारी अतुल पौरुष कमरे से बाहर निकला था। वरना उनके सिर पर आकर प्लास्टर गिरता। उनके अगल-बगल में तीन और अधिकारी व कर्मचारी बैठे थे। लेकिन बचाव हो गया। करीब 6 महीने पलह भी इसी कमरे का प्लास्टर गिरा था। उसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी भवन की मरम्मत नहीं करा सके। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कार्यालय के कमरा नंबर 13 में संस्था अधिकारी अतुल पौरुष, प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र यादव, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी हंसराज मीना व अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राकेश गुप्ता में कमरे में थे। अतुल पौरुष की जगह प्लास्टर अचानक गिरा। लेकिन वे एक मिनट पहले कमरे से बाहर निकले थे। वरना उनके सिर पर आकर गिरता। प्लास्टर उनकी कुर्सी पर गिरा तो कुर्सी का हत्था भी टूट गया। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने 1 महीने पहले ही कार्यभार संभाला है। इस मामले में PWD को पत्र लिखा गया है। वैसे करीब 6 महीने पहले भी प्लास्टर गिरा था। उसके बाद कुछ रिपेयरिंग भी कराई गई थी। अब वापस जहां से खस्ताहाल हैं। उस जगह की मरम्मत कराई जाएगी। ताकि आगे किसी तरह का खतरा नहीं रहे। CMHO कार्यालय में कई बार गिर चुका प्लास्टर अलवर के CMHO कार्यालय में कई बार छत का प्लास्टर गिरा है। अलग-अलग कमरों का प्लास्टर गिरा। उसके बाद कर्मचारियों ने कमरों में काम करने से मना कर दिया था। लेकिन बाद में काफी मरम्म्त का कार्य कराया गया। अब डीईओ कार्यालय भी हाल खराब है। इसकी मरम्मत की जरूरत है। वरना कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।

Leave a Reply