25 july 2024 1721908599 Iu6vzM

नमस्‍कार, आज टॉप जॉब्‍स में जानेंगे PGT टीचर और असिस्‍टेंट प्रोफेसर की भर्तियों के बारे में। करेंट अफेयर्स में बताएंगे राष्ट्रपति भवन के किन दो भवनों के नाम बदले गए। टॉप स्‍टोरी में बात UPSC एग्‍जाम्स में नकल और दूसरी गड़बड़‍ियों को रोकने के लिए डिजिटल टेक्‍नोलॉजीज और शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के बारे में।

करेंट अफेयर्स

1.राष्ट्रपति भवन के दो भवनों का नाम बदला
25 जुलाई को राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से बयान जारी कर दरबार हॉल का नाम बदल कर ‘गणतंत्र मंडप’ कर दिया गया। अशोक हॉल का भी नाम बदलकर ‘अशोक मंडप’ किया गया है। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाते हैं। अशोक हॉल को मूल रूप से बॉल रूम के तौर पर जाना जाता है।

1721904426

2. मयंक जोशी बहामास कॉमनवेल्थ के हाई कमिश्नर बने
24 जुलाई को विदेश मंत्रालय ने मयंक जोशी को बहामास कॉमनवेल्थ में भारत का अगला हाई कमिश्नर नियुक्त किया। वे अपने कार्यकाल के दौरान किंग्स्टन में रहेंगे। मयंक जोशी 2003 बैच के इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) ऑफिसर हैं। वे वर्तमान में जमैका में भारत के हाई कमिश्नर थे।

मयंक जोशी को मासाकुई रुंगसंग की जगह नियुक्त किया गया है।
मयंक जोशी को मासाकुई रुंगसंग की जगह नियुक्त किया गया है।

दिनभर के बाकी करेंट अफेयहां क्लिक करें…

टॉप जॉब्स

1. PGT टीचर के 3069 पदों पर भर्ती
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन यानी HPSC ने PGT टीचर के 3069 पदों पर भर्ती निकाली है। 18 से 42 साल तक के TET पास कैंडिडेट्स 14 अगस्त तक इसमें अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 47,600 से लेकर 1,51,100 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी। इस लिंक hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन दर्ज कर सकते हैं।

hpsc 21721887831 1721904650

सैलरी :

47,600-1,51,100 रुपए प्रतिमाह।

फीस :

  • जनरल, ओबीसी : 1000 रुपए
  • एससी, एसटी : 250 रुपए

आयु सीमा :

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 42 वर्ष

2. BPSC ने असिस्‍टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकाली
बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने चिकित्‍सा महाविद्यालय और अस्‍पतालों में असिस्‍टेंट प्रोफेसर की 1339 भर्ती निकाली हैं। 45 साल तक के MD, MS कर चुके कैंडिडेट्स 26 जुलाई तक इसमें अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 15,600 से लेकर 39,100 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। इस लिंक bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन दर्ज कर सकते हैं।

bpsc 31721809139 1721904724

आयु सीमा :

अधिकतम 45 साल।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • एमडी, एमएस की डिग्री।
  • 3 साल का वर्क एक्सपीरियंस।

सैलरी :

15,600-39,100 ग्रेड पे 6600 रुपए, पे लेवल-11

सरकारी नौकरियहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. UPSC डिजिटल टेक्‍नोलॉजीज का इस्‍तेमाल करेगा
UPSC ने अपने एग्‍जाम्स में नकल और दूसरी गड़बड़‍ियों को रोकने के लिए डिजिटल टेक्‍नोलॉजीज का इस्‍तेमाल करने का फैसला किया है।

अब परीक्षाओं में स्‍टेट-ऑफ-द-आर्ट आधार बेस्‍ड फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन और फेशियल रिकग्‍निशन सिस्‍टम इस्‍तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा AI बेस्‍ड cctv सर्विलांस की मदद से डमी कैंडिडेट्स की गड़बड़ी पकड़ी जाएगी।

2. यूपी में कॉन्स्टेबल भर्ती की री-एग्जाम डेट्स जारी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने कॉन्स्टेबल की 60,244 भर्तियों के री-एग्जाम की डेट्स जारी कर दी हैं। लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

ये परीक्षा पहले फरवरी में आयोजित की गई थी, मगर धांधली के आरोपों के चलते इसे निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 6 महीने में दोबारा एग्‍जाम कराने की बात कही थी।

ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

Leave a Reply