Site icon Raj Daily News

ICC विमेंस वनडे बैटर्स में टॉप पर स्मृति मंधाना:वनडे में पहली डबल सेंचुरी जड़ी, RCB की महिला टीम को चैंपियन बनाया; जानें पूरी प्रोफाइल

person in news18th june cover 1750178003 idcW5i

ICC की विमेंस वनडे बैटर्स रैंकिंग में भारत की स्मृति मंधाना को टॉप स्पॉट दिया गया है। इससे पहले 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद वो टॉप पर पहुंची थीं। पांच साल बाद अब वापिस उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। 2014 में टेस्ट डेब्यू किया स्मृति मंधाना ने 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2016 में स्मृति ने पहला इंटरनेशनल शतक जड़ा। उन्होंने 109 बॉलों में 102 रन बनाए थे। ICC विमेंस टीम ऑफ द ईयर 2016 में जगह बनाने वाली वो अकेली भारतीय थीं। वो 2017 विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम का हिस्सी रहीं हैं। फाइनल में टीम इंग्लैंड से हार गई थी। वन डे में डबल सेंचुरी लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर अक्टूबर 2013 में स्मृति ने महाराष्ट्र की ओर से गुजरात के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाई। इस तरह वो वन डे में डबल सेंचुरी लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। इस मैच में उन्होंने 150 बॉलों में 224 रन बनाए थे। 2016 में चैलेंजर ट्रॉफी के दौरान उन्‍होंने इंडिया रेड के लिए तीन हाफ सेंचुरी जड़ी। इस टूर्नामेंट में 192 रन बनाकर वो टॉप स्कोरर बन गईं थीं। 2019 में कप्तान बनीं फरवरी 2019 में स्मृति मंधाना भारत की महिला T20 टीम की कप्तान बनाई गईं। वो भारत की महिला टीम को लीड करने वाली सबसे कम उम्र की कप्तान थीं। इस सीरीज में उन्होंने हरमनप्रीत कौर की जगह ली थी जिन्हें एड़ी में चोट की वजह से टीम से बाहर किया गया था। CEAT इंटरनेशनल क्रिकेट अवार्ड्स 2019 में उन्हें इंटरनेशनल वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। RCB की महिला टीम को चैंपियन बनाया सितंबर 2016 में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को विमेंस बिग बैश लीग के लिए चुना गया था। ये पहला मौका था जब भारत की महिला क्रिकेटर्स को इस लीग में जगह मिली थी। मंधाना को ब्रिस्बेन हीट के लिए सिलेक्ट किया गया था। जून 2018 में सुपर लीग में खेलने वाली वो पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। फरवरी 2023 में IPL की ही तरह WPL भी शुरू किया गया। इसकी पहली नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB ने 3.4 करोड़ रुपए में मंधाना को खरीदा था। इस तरह वो सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं थीं। RCB ने उन्हें कप्तान बनाया और मंधाना ने अपनी टीम को ये टूर्नामेंट जिताया था। म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल को डेट कर रही हैं स्मृति मंधाना पिछले पांच सालों से म्यूजिक कंपोजर-फिल्म मेकर पलाश मुच्छल को डेट कर रही हैं। WPL के दौरान पलाश मुच्छल को कई बार स्मृति और उनकी टीम को चियर करते हुए देखा गया था। इसके अलावा साल 2024 में स्मृति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पलाश के साथ पांच साल पूरे होने पर पोस्ट किया था। इससे पहले भी दोनों की साथ में कई फोटोज सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं। —————- ये खबरें भी पढ़ें… रिक्‍शा चलाने वाले लड़के ने क्रैक किया NEET: एक ही भाई पढ़ सकता था इसलिए पढ़ाई छोड़ी, हिंदी में पढ़कर अंग्रेजी में क्लियर किया एग्‍जाम मुजफ्फरनगर के रहने वाले मोहम्मद सौहेल ने अपने भाई के साथ साल 2021 में 12वीं पास की थी। परिवार दोनों बेटों को पढ़ाने का खर्च नहीं उठा सकता था। इसलिए सिर्फ भाई ने कॉलेज में एडमिशन लिया। सौहेल ने पढ़ाई छोड़ दी और परिवार को सपोर्ट करने के लिए वो पिता का ई-रिक्शा चलाने लगे।ई-रिक्शा चलाने वाले सौहेल अब जल्द ही डॉक्टर बनेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Exit mobile version