untitled design 2025 05 20t134742641 1747729065 LO5U05

मुंबई इंडियंस अपने लीग स्टेज के बचे हुए 2 मैचों से पहले अपने 3 खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। टीम में शामिल रायन रिकेलटन, विल जैक्स और कॉर्बिन बॉश लीग स्टेज के आखिरी मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए अपने देश लौट जाएंगे। MI ने इन खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के रूप में इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और श्रीलंका के चरिथ असलंका को शामिल किया है। बेयरस्टो 5.25 करोड़ रुपए में शामिल हुए
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ग्लीसन को रिकेल्टन की जगह 1 करोड़ रुपए में शामिल किया गया है। असलंका 75 लाख रुपए बॉश की जगह टीम में चुने गए हैं। जैक्स की जगह इंग्लिश विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को टीम में शामिल किया गया है, जिनकी कीमत 5.25 करोड़ रुपए है। अगर मुंबई प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी तो ये तीनों खिलाड़ी प्लेऑफ स्टेज से टीम का हिस्सा होंगे। लीग स्टेज के दोनों मैच में ये तीन खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होंगे। मुंबई इंडियंस के 2 मैच बाकी
लीग स्टेज में मुंबई इंडियंस के अभी 2 मैच बचे हुए हैं, प्लेऑफ की रेस में उनके साथ अभी दिल्ली कैपिटल्स शामिल है। 3 टीमें RCB, GT और PBKS प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। जबकि 5 टीमें CSK, RR, SRH, KKR और LSG बाहर हो चुकी है। मुंबई को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने दोनों लीग मैच जीतने होंगे। टीम का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही है, वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला है। वहीं, दूसरा मैच पंजाब से खेला जाएगा। ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL का गणित, हैदराबाद की जीत ने लखनऊ के सपने तोड़े:प्लेऑफ की रेस में अब सिर्फ दिल्ली-मुंबई बचे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में लीग स्टेज के 61 मैच खत्म हो चुके हैं। सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद की जीत ने लखनऊ सुपरजायंट्स को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। GT, RCB और PBKS ने अंतिम-4 में जगह बना ली है, चौथे स्थान के लिए दिल्ली और मुंबई में भिड़ंत है। पढ़ें पूरी खबर…

By

Leave a Reply

You missed