img2769 1741890940 TnnaPn

अजमेर में रंगों का पर्व होली उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार को होली का दहन हुआ। इसके लिए शाम से ही होली सजाने का दौर शुरू हुआ। होलिका दहन वाले स्थानों पर आकर्षक रंगोलियां बनाई गई। साथ ही महिलाओं ने पूजन किया। देर रात को होलिका दहन हुआ। वहीं दरगाह बाजार सहित कुछ क्षेत्रों में 8 बजे तक होली का दहन हुआ। होली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे। हर गली-मोहल्ले में पुलिस कर्मियों ने गश्त किया। विशेष कर होलिका दहन वाली जगहों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया। अजमेर शहर में करीब 500 पुलिस जवान व्यवस्था में लगे रहे। इससे पहले दिन में होली पर्व के चलते बाजार में पिचकारियों व रंगों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। दिनभर जमकर खरीदारी की गई। PHOTOS में देखें अजमेर की होलिका दहन……

By

Leave a Reply