जापान (Japan) यात्रा के दौरान खराब हुआ न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री का विमान, इस तरह पूरी की यात्राजापान (Japan) यात्रा के दौरान खराब हुआ न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री का विमान, इस तरह पूरी की यात्रा

जापान (Japan) यात्रा के दौरान खराब हुआ न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री का विमान

जापान (Japan) यात्रा के दौरान खराब हुआ न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री का विमान: क्रिस्टोफर लक्सन बोइंग 757 से यात्रा कर रहे थे। पापुआ न्यू गिनी में ईंधन भरने के दौरान उनका विमान खराब हो गया। इसके बाद उन्होंने कमर्शियल फ्लाइट से जापान के लिए उड़ान भरी। प्रधानमंत्री लक्सन जिस विमान से यात्रा कर रहे थे, वह करीब 30 साल पुराना था।

जापान जाते वक्त न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का विमान रविवार को खराब हो गया। इसके बाद उन्होंने पापुआ न्यू गिनी से कमर्शियल फ्लाइट पकड़कर जापान की यात्रा की। उनके ऑफिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस्टोफर लक्सन चार दिन के दौरे पर जापान गए हैं। इस यात्रा के दौरान वे जापानी पीएम फुमियो किशिदा से मुलाकात करेंगे।

जापान (Japan) यात्रा के दौरान खराब हुआ न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री का विमान, इस तरह पूरी की यात्रा
जापान (Japan) यात्रा के दौरान खराब हुआ न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री का विमान, इस तरह पूरी की यात्रा

बोइंग 757 विमान से कर रहे थे सफर जापान (Japan) यात्रा के दौरान

इस दौरान वे जापानी पीएम के साथ न्यूजीलैंड बिजनेस को प्रमोट करने पर चर्चा करेंगे। न्यूजीलैंड मीडिया ने बताया कि पापुआ न्यू गिनी में ईंधन भरने के दौरान बोइंग 757 विमान खराब हो गया। इसके बाद पीएम लक्सन ने कमर्शियल फ्लाइट से जापान के लिए उड़ान भरी। क्रिस्टोफर जिस बोइंग 757 विमान से यात्रा कर रहे थे, वह करीब 30 साल पुराना था।

Also Read: UPI to Bank Transfer: Revolutionizing the Financial Landscape

न्यूजीलैंड के पास 30 साल पुराना बोइंग 757 {जापान (Japan) यात्रा के दौरान}

न्यूजीलैंड डिफेंस फोर्स के पास दो बोइंग 757 विमान हैं, और दोनों 30 साल पुराने हैं। न्यूजीलैंड के रक्षा मंत्री जूडिथ कोलिन्स ने सोमवार को न्यूस्टॉक जेडबी रेडियो को बताया कि उड़ान में खराबी की घटना काफी शर्मनाक थी। मंत्रालय अब लक्सन और उनके प्रतिनिधिमंडल को कमर्शियल फ्लाइट से जापान भेजेगा। न्यूजीलैंड डिफेंस फोर्स पुराने उपकरणों को लेकर काफी संघर्ष कर रहा है।

न्यूजीलैंड को बढ़ाना होगा रक्षा बजट पर खर्च
दरअसल, न्यूजीलैंड की सरकार रक्षा बजट पर कम खर्च कर रही है क्योंकि उसके आर्थिक हालात फिलहाल उतने अच्छे नहीं हैं। हालांकि, इस घटना के बाद सरकार का कहना है कि वह अब रक्षा पर अधिक खर्च करना चाहेगी।

नवीनतम जानकारी के लिए ! Raj Daily News अब व्हाट्सएप चैनल पर है 🚀 लिंक पर क्लिक करके फ्री में आज ही सदस्यता लें और नवीनतम वित्तीय जानकारी से अपडेट रहें!” यहाँ क्लिक करें!

Leave a Reply