Rajasthan CM-elect Bhajanlal SharmaRajasthan CM-elect Bhajanlal Sharma

Rajasthan New CM राजस्थान में नए मुख्यमंत्री की घोषणा हो गई है। वो सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसके अलावा वो राजस्थान बीजेपी के महामंत्री है। भजन लाल शर्मा 48 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे।

वो संगठन के करीबी माने जाते हैं। वो ब्रहाम्ण समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वो पहली बार विधायक बने हैं। वो राष्ट्रीय स्वंय सेवक की पृष्ठभूमि से आते हैं। वसुंधरा राजे ने उनका प्रस्ताव रखा था।

दीया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया। वासुदेव देवनानी को विधानसभा का स्पीकर बनाया जाएगा। भजन लाल शर्मा ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाना का दावा किया

Rajasthan CM-elect Bhajanlal Sharma
Rajasthan CM-elect Bhajanlal Sharma

जयपुर: आजादी के बाद से लेकर अब तक राजस्थान में 13 मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अब चौदहवां नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अशोक गहलोत के नाम दर्ज है। वे लगातार 15 वर्ष तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। सबसे लंबे कार्यकाल में दूसरे नंबर पर मोहनलाल सुखाड़िया रहे हैं। राजस्थान में वर्ष 1949 से लेकर अब तक 25 बार सरकारों का गठन हुआ, जिनमें 20 बार कांग्रेस, 4 बार बीजेपी और 1 बार जनता पार्टी की सरकार बनी। बीजेपी अब पांचवीं बार सत्ता संभालने जा रही है। अब तक तीन बार प्रदेश में राष्ट्रपति शासन भी लग चुका है। पिछले 30 सालों में हर पांच वर्ष बाद राजस्थान में सरकारें बदलती रही हैं। यानी वर्ष 1993 से लेकर 2023 तक हर बार मौजूदा सरकार को सत्ता गंवानी पड़ी। पिछले 30 साल से अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते आए हैं। हालांकि इसबार इस रिवाज के बदले की संभावनाएं हैं।

नंबर मुख्यमंत्री का नाम कब से कब तक पार्टी
1 हीरा लाल शास्त्री 7 अप्रैल 1949 से 5 जनवरी 1951 तक कांग्रेस
2 सी एस वेंकटाचारी 6 जनवरी 1951 से 25 अप्रैल 1951 तक कांग्रेस
3 जय नारायण व्यास 26 अप्रैल 1951 से 3 मार्च 1952 तक कांग्रेस
4 टीका राम पालीवाल 3 मार्च 1952 से 31 अक्टूबर 1952 तक कांग्रेस
5 जय नारायण व्यास 1 नवम्बर 1952 से 12 नवम्बर 1954 तक कांग्रेस
6 मोहन लाल सुखाड़िया 13 नवम्बर 1954 से 11 अप्रैल 1957 तक कांग्रेस
7 मोहन लाल सुखाड़िया 11 अप्रैल 1957 से 11 मार्च 1962 तक कांग्रेस
8 मोहन लाल सुखाड़िया 12 मार्च 1962 से 13 मार्च 1967 तक कांग्रेस
राष्ट्रपति शासन 13 मार्च 1967 से 26 अप्रैल 1967 तक
9 मोहन लाल सुखाड़िया 26 अप्रैल 1967 से 9 जुलाई 1971 तक कांग्रेस
10 बरकतुल्लाह खां 9 जुलाई 1971 से 11 अगस्त 1973 तक कांग्रेस
11 हरिदेव जोशी 11 अगस्त 1973 से 29 अप्रैल 1977 तक कांग्रेस
राष्ट्रपति शासन 29 अगस्त 1973 से 22 जून 1977 तक
12 भैरोंसिंह शेखावत 22 जून 1977 से 16 फरवरी 1980 तक जनता पार्टी
राष्ट्रपति शासन 16 मार्च 1980 से 6 जून 1980 तक
13 जगन्नाथ पहाड़िया 6 जून 1980 से 13 जुलाई 1981 तक कांग्रेस
14 शिवचरण माथुर 14 जुलाई 1981 से 23 फरवरी 1985 तक कांग्रेस
15 हीरा लाल देवपुरा 23 फरवरी 1985 से 10 मार्च 1985 तक कांग्रेस
16 हरिदेव जोशी 10 मार्च 1985 से 20 जनवरी 1988 तक कांग्रेस
17 शिवचरण माथुर 20 जनवरी 1988 से 4 दिसम्बर 1989 तक कांग्रेस
18 हरिदेव जोशी 4 दिसम्बर 1989 से 4 मार्च 1990 तक कांग्रेस
19 भैरोंसिंह शेखावत 4 मार्च 1990 से 15 दिसम्बर 1992 तक भाजपा
राष्ट्रपति शासन 15 दिसम्बर 1992 से 4 दिसम्बर 1993 तक
20 भैरोंसिंह शेखावत 4 दिसम्बर 1993 से 29 दिसम्बर 1998 तक भाजपा
21 अशोक गहलोत 1 दिसम्बर 1998 से 8 दिसम्बर 2003 तक कांग्रेस
22 वसुंधरा राजे सिंधिया 8 दिसंबर 2003 से 11 दिसंबर 2008 तक भाजपा
23 अशोक गहलोत 12 दिसंबर 2008 से 13 दिसम्बर 2013 तक कांग्रेस
24 वसुंधरा राजे सिंधिया 13 दिसम्बर 2013 से 16 दिसम्बर 2018 तक भाजपा
25 अशोक गहलोत 17 दिसंबर 2018 से 3 दिसंबर 2023 तक कांग्रेस
26 भजनलाल शर्मा दिसंबर 2023 बीजेपी

राजस्थान में बीजेपी को मिला बहुमत, 115 सीटों पर जीत

25 नवंबर को राजस्थान की 200 विधानसभा सीटाें में से 199 पर चुनाव हुआ था। मतगणना के बाद 3 दिसंबर को नतीजों की घोषणा कर दी गई। इस चुनाव में बीजेपी को 115 सीटों पर जीत के साथ स्पष्ट बहुमत मिला। कांग्रेस को यहां 69 सीटें मिली। वहीं अन्य 15 पर निर्दलीय और अन्य दलों के उम्मीदवार चुने गए।

Rajasthan CM-elect Bhajanlal Sharma
Rajasthan CM-elect Bhajanlal Sharma

Rajasthan New CM: सभी साथ मिलकर राज्य को आगे ले जाएंगे: बाबा बालकनाथ

बीजेपी ने राजस्थान के सीएम के नाम की घोषणा की, पार्टी सांसद बालक नाथ ने कहा, “सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया जी और बैरवा जी और स्पीकर देवनानी जी मिलकर राज्य को आगे ले जाएंगे।”

Rajasthan New CM: यह बहुत खुशी का क्षण है: सीपी जोशी

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने भजन लाल शर्मा के सीएम बनने पर कहा,”वह (भजन लाल शर्मा) बहुत लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। यह बहुत खुशी का क्षण है कि राजस्थान के सीएम पद के लिए भजनलाल शर्मा के नाम की घोषणा की गई है।”

Rajasthan New CM: सरकार सुशासन देगी और राज्य में विकास लाएगी: कैलाश चौधरी

राजस्थान के मुख्यमंत्री की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद कैलाश चौधरी ने कहा,”भाजपा में हमें सिखाया गया है कि यह (सीएम पद) एक जिम्मेदारी है, कोई पद नहीं। आने वाले दिनों में सरकार सुशासन देगी और राज्य में विकास लाएगी।”

Rajasthan New CM: पार्टी सोच-विचारकर फैसले लेती है: राज्यवर्धन राठौड़

भजनलाल शर्मा के सीएम चुने जाने पर राजस्थान बीजेपी विधायक राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, “पार्टी सोच-विचारकर फैसले लेती है। राजस्थान बीजेपी को एक मजबूत नेतृत्व मिला है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देता हूं।”

Rajasthan CM-elect Bhajanlal Sharma
Rajasthan CM-elect Bhajanlal Sharma

Rajasthan New CM: मै राजस्थान भाजपा ईकाई की ओर तीनों को बधाई देता हूं: सीपी जोशी

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा ,आज भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री और विधायक दल के नेता के रूप में प्रस्तावित किया गया। दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम होंगे। वरिष्ठ नेता वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। मैं पूरे राजस्थान भाजपा ईकाई की ओर से उन्हें बधाई देता हूं।”

[web_stories_embed url=”https://rajdailynews.in/web-stories/rajasthan-new-cm-bhajan-lal-sharma-gets-the-command-of-rajasthan-diya-kumari-and-prem-chandra-bairwa-will-become-deputy-cm/” title=”Rajasthan New CM: भजन लाल शर्मा को मिली राजस्थान की कमान, दीया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा बनेंगे डिप्टी सीएम” poster=”https://rajdailynews.in/wp-content/uploads/2023/12/cropped-Rajasthan-CM.webp” width=”360″ height=”600″ align=”none”]

“राशिफल जानने के लिए ! Raj Daily News अब व्हाट्सएप चैनल पर है 🚀 लिंक पर क्लिक करके फ्री में आज ही सदस्यता लें और नवीनतम वित्तीय जानकारी से अपडेट रहें!” यहाँ क्लिक करें!

Leave a Reply