इंदौर के रजत पाटीदार की कप्तानी में आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) को आईपीएल की ट्रॉफी मिल ही गए। 17 साल से आईपीएल में आरसीबी ने कई कप्तान बदले पर रजत इस टीम के लिए लकी चार्म साबित हुए। रजत ने इस आईपीएल में 15 मैच में 143.77 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए। इस सीजन वे दो फिफ्टी भी लगा चुके हैं। अब तक रजत आईपीएल में 1111 रन बना चुके हैं। रजत पाटीदार 2021 से RCB की फ्रेंचाइजी के साथ जुडे़ हुए हैं। उन्होंने इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर 2022 में वापसी की थी। इस सीजन से पहले रजत पाटीदार 27 IPL मैचों में 158.85 के स्ट्राइक रेट से 799 रन बना चुके हैं। उनके नाम एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। रजत के कप्तान बनने पर विराट कोहली ने उनका सपोर्ट भी किया था। 10 साल की उम्र में सीनियर्स के साथ खेलते थे
रजत का जन्म 1 जून 1993 को इंदौर में हुआ था। रजत 8 साल के थे, तब वे एक क्रिकेट क्लब में शामिल हो गए और बाद में दादाजी ने एक अकादमी में दाखिला दिलाया। रजत ने अपने करियर की शुरुआत एक गेंदबाज के रूप में की और अंडर-15 के बाद बैटिंग पर फोकस किया। 10 साल के होते-होते अपनी उम्र से बड़े लड़कों के साथ मैच खेलने लगे थे। पिता मनोहर पाटीदार ने बताया कि बेटा ऑलराउंडर है। राइट हैंडेड बैट्समैन तो है ही ऑफ स्पिनर भी बहुत अच्छा है। 21 दिसंबर 2023 को रजत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। पिता मनोहर कहते हैं कि जब भी रजत इंदौर में होता है, वह खजराना गणेश के दर्शन करने जरूर जाता है। उसे मां के हाथ का खाना बहुत पसंद है। वैसे उसके इंदौर में रहने पर अधिकांश समय क्रिकेट एकेडमी में ही बीतता है, लेकिन आईपीएल में कप्तानी मिलने के बाद से वह बैंगलुरु में अधिकांश समय रहा। 2015 से रणजी ट्रॉफी में एंट्री ली
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में, रजत पाटीदार को मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया, जहां वे 9 पारियों में 61.14 की औसत और 186.08 की स्ट्राइक रेट से 5 अर्ध शतकों के साथ 428 रन बनाकर टूर्नामेंट के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। रजत पाटीदार के नाम रणजी ट्रॉफी में 5वां सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है, उन्होंने हरियाणा के खिलाफ सिर्फ 68 गेंदों में 100 रन बनाए। इस मैच के अंत में उनका स्कोर 159 रन था। रजत का आईपीएल में प्रदर्शन
फरवरी 2021 में आईपीएल में एंट्री के बाद रजत पहले सीजन में चार मैचों में केवल 71 रन ही बना पाए और बाद में उन्हें रिलीज कर दिया गया। 2022 की आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे, लेकिन बाद में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने उन्हें मिड-सीजन रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन कर लिया। 25 मई 2022 को, 2022 इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मैच में, उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नाबाद 112 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। 2023 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने रिटेन किया, लेकिन चोट के कारण आईपीएल 2023 से चूक गए। 2024 इंडियन प्रीमियर लीग में उन्होंने 13 पारियों में 30.38 की औसत और 177.13 की स्ट्राइक रेट से 395 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल थे। श्रेयस अय्यर और कोहली के रिप्लेसमेंट में वनडे में दिखे
अक्टूबर 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए वन-डे इंटरनेशनल टीम में शामिल हुए। फरवरी 2023 में उन्हें श्रेयस अय्यर की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI टीम में शामिल किया। हालांकि रजत दोनों मौकों पर प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में नाकाम रहे। 21 दिसंबर 2023 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे डेब्यू में 16 गेंदों में 22 रन बनाए। जनवरी 2024 में, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारत की टीम में विराट कोहली की जगह टीम में शामिल किया गया। 2 फरवरी 2024 को सीरीज के दूसरे मैच में अपना टेस्ट डेब्यू किया। इसमें उन्होंने 41 रन ही बनाए। केकेआर के कप्तान वेंकटेश रजत की कप्तानी में खेल चुके
रजत पाटीदार ने गेंदबाज के रूप में करियर की शुरुआत की थी। अंडर-15 के बाद उन्होंने बल्लेबाजी पर फोकस किया। 2014 में फुटबॉल खेलते समय घुटने में चोट लगने के बाद उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी। रजत 8 महीने मैदान से दूर रहे। बल्लेबाजी की टेक्नीक को और बेहतर करने के लिए पाटीदार ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज अमय खुरासिया से ट्रेनिंग ली। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 2019 से 2024 तक मध्यप्रदेश की कमान संभाली। पाटीदार ने इस दौरान 12 मैचों में जीत दर्ज की जबकि चार में शिकस्त का सामना करना पड़ा। रजत ने अपनी कप्तानी में मध्यप्रदेश को 2024-25 एसएमएटी फाइनल में पहुंचाया था, जहां मुंबई से मात मिली थी। इस सीरीज में केकेआर के उप कप्तान इंदौर के वेंकटेश अय्यर भी खेल चुके हैं। 2024-25 एसएमएटी में रजत पाटीदार दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 9 पारियों में 61.14 की औसत से 428 रन बनाए थे। अब तक आठ कप्तान बदल चुकी है आरसीबी 2008 – राहुल द्रविड़ 2009 – केविन पीटरसन 2010 – अनिल कुंबले 2011-12 – डेनियल विटोरी 2013-21 – विराट कोहली 2022-24 – फाफ डुप्लेसी
